Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Aug, 2017 10:00 AM

इंफोसिस के सी.ई.ओ. और एम.डी. विशाल सिक्का ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
नई दिल्लीः इंफोसिस के सी.ई.ओ. और एम.डी. विशाल सिक्का ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सिक्का की जगह यूबी प्रवीण राव को अंतरिम सी.ई.ओ. बनाया गया है। इंफोसिस के बोर्ड ने विशाल सिक्का को एक्जीक्युटिव वाइस चेयरमैन नियुक्त किया है। विशाल सिक्का का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया गया है। माना जा रहा है कि विशाल सिक्का के इस्तीफे के बीच इंफोसिस के फाउंडर्स और बोर्ड के बीच चल रहा विवाद है।
क्या है इस्तीफे की वजह
विशाल सिक्का ने अपने इस्तीफे में कहा है कि लगातार उनको अच्छे काम को नजरअंदाज किया गया है। उन पर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद, झूठे साबित हुए हैं। लगातार उनके काम में रुकावट डाली गई। उन्होंने आगे कहा कि बढ़ते तनाव के बीच उन्होंनें 100 घंटे से ज्यादा बिताए हैं। विशाल सिक्का ने कहा कि उन्होंनें शेयरधारकों के हित में इस्तीफा दिया है। इस्तीफे के पहले से वे बोर्ड के संपर्क में थे।
स्टॉक 6%से ज्यादा टूटा
विशाल सिक्का का इस्तीफा देने की खबर से कंपनी के स्टॉक में 6 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। एन.एस.ई. पर स्टॉक 6.27 फीसदी तक गिर गया है।