Edited By ,Updated: 16 Jun, 2016 11:55 AM

गोंद कतीरा सफेद और पीले रंग का होता है। यें पेड़ से निकली गोंद के सूख जाने के बाद बनता है। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन और फॉलिक एसिड...
गोंद कतीरा सफेद और पीले रंग का होता है। यें पेड़ से निकली गोंद के सूख जाने के बाद बनता है। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन और फॉलिक एसिड जैसे पोषक तत्व पाएं जाते है, जो हमारे शरीर से जुड़ी कई समस्याओं से भी राहत दिलवाने में मदद करता है। इसके सेवन करने से गर्मियों में लू से तो बचा जा सकता है साथ ही साथ हम कई कई रोगों से भी निजात पा सकता है। इसे रात को पानी में भिगो कर रख देना चाहिए और बाद में इसका प्रयोग करना चाहिए। इसका का प्रयोग दूध,शरबत,लछे और आईसक्रीम में भी किया जाता है।
1.गर्मी व जलन से राहत
अगर हाथ-पैरों में जलन की समस्या हो तो 2 चम्मच कतीरा को रात को सोने से पहले 1 गिलास पानी में भिगों दें। सुबह इसमें शक्कर मिला कर खाने से राहत मिलती है।
2.लू से बचाव
तपती गर्मी में घर से बाहर जाने से लू लगने का डर रहता है,इसलिए अगर गर्मी ज्यादा महसूस हो तो गूंद कतीरा रात को पानी में भिगोकर सुबह और शाम मिश्री मिला कर पीने से गर्मियों में लू से बचा जा सकता है।
3.कमजोरी और थकान
हर रोज सुबह आधा गिलास दूध में कतीरा गोंद डालें और मिश्री डालकर पीने से कमजोरी और थकान में लाभ मिलता है।
4.खून की कमी पूरी करे
इसमें प्रोटीन और फॉलिक एसिड जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जो खून बढ़ाने में मददगार हैं।10-20 ग्राम गोंद कतीरा रात को पानी में भिगो दें और सुबह उसी पानी में मिश्री मिलाकर शर्बत बनाकर सेवन करें। इसका रोजाना सेवन करने से इस परेशानी से निजात पाई जा सकती है।
5.टांसिल से राहत
अगर आप गले के टांसिल की समस्या से परेशान हैं तो 2 भाग कतीरा बारीक पीसकर धनिए के पत्तों के रस में मिलाकर रोजाना गले पर लेप करने से आराम मिलता है। कतीरा को पानी में भीगो लें और फिर इसका शर्बत बनाकर सुबह-शाम पीएं। इससे गले के रोगों में पूरा लाभ मिलता है।
6.माइग्रेन से छुटकारा
गोद कतीरा खाने से माइग्रेन,थकान, कमजोरी, गर्मी की वजह से चक्कर आना, उल्टी जैसी समस्याओं में भी काफी फायदेमंद होता है।
7.स्त्री रोग मे फायदेमंद
यह महिलाओं के रोगों के लिए जैसे बच्चा होने के बाद की कमजोरी,पीरियड्स की गड़बड़ी,ल्यूकोरिया या शारीरिक अनियमितता जैसी समस्याओं को ठीक करता है। गोंद कतीरा तथा मिश्री को बराबर की मात्रा में मिलाकर पीस लें और 2 चम्मच कच्चे दूध के साथ सेवन करने से इन परेशानियों से राहत मिलती है।
8.पसीने की समस्या से निजात
जिन लोगों को पसीने ज्यादा आता है, उन्हें भी गोद कतीरा का सेवन करने से पसीना कम आएगा।