कन्या राशि पर सवार हो गए गुरु, व्यवसाय के लिए समय अच्छा परंतु...

Edited By ,Updated: 04 Aug, 2016 08:02 AM

devguru brihspati jupiter

कन्या राशि वालों के लिए देवगुरु बृहस्पति चतुर्थेश व सप्तमेश होकर लग्न में प्रवेश कर रहे हैं। गुरुवार दिनांक 11.08.16 को रात 10 बजकर 24 मिनट पर बृहस्पति आपकी ही राशि कन्या में प्रवेश कर रहे हैं। इस गोचर का सर्वाधिक प्रभाव आपके मन व शरीर पर पड़ेगा। इस

कन्या राशि वालों के लिए देवगुरु बृहस्पति चतुर्थेश व सप्तमेश होकर लग्न में प्रवेश कर रहे हैं। गुरुवार दिनांक 11.08.16 को रात 10 बजकर 24 मिनट पर बृहस्पति आपकी ही राशि कन्या में प्रवेश कर रहे हैं। इस गोचर का सर्वाधिक प्रभाव आपके मन व शरीर पर पड़ेगा। इस गोचर से आपको मानसिक प्रसन्नता निश्चित मिलेगी। आपको स्वास्थय सम्बन्धी परेशानियां घेर सकती हैं। आपका पाचनतंत्र, आंत, फेस, नेत्र, कान, गले से सम्बंधित बीमारियां हो सकती हैं और हो सकता है कि शारीरिक व मानसिक बाधाएं परेशान करें। कोई पुरानी बीमारी फिर से उखड के आपको परेशान कर सकती है। अपने स्वभाव में सकारात्मक एवं तार्किक सोच विकसित करें। इस गोचर से आपका लैंगिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा तथा जीवनसाथी आपको पूरा सहयोग देगा। परंतु अत्यधिक यौन सुख प्राप्त करने के चक्कर में आपको कभी-कभी जननांगो, गुप्तांगो में कुछ समस्या या कमजोरी महसूस हो सकती है। बृहस्पति आपके बाधक होकर पहले भाव में आ रहे हैं इससे आपको बाधाओं का सामना करना पड़ेगा।

सिंह राशि के दूसरे घर बृहस्पति ने जगाई आस, क्या होगी पैसों की बरसात

गुरु का कन्या राशि में गोचर घरेलू जीवन के हिसाब से ठीक नहीं है। पारिवारिक विवाद के योग बन रहे हैं थोड़ा संभल कर बोलें। जीवनसाथी से भी वाद-विवाद हो सकता है। आप थोड़ा संयम बरतें, ज्यादा गुस्सा न हों वरना हो सकता है कि आपका जीवनसाथी आपसे दूर हो जाए। आपके रिश्ते आपके भाई-बहन और बाकी रिश्तेदारों के साथ ठीक रहेंगे।बंधु-बांधव का सुख मिलेगा। यदि आप विवाह के इच्छुक है तो विवाह के बंधन में बंध सकते हैं। प्रेम और विवाह दोनों संभव हैं। घर-परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा परिवार में कोई शुभ कार्य होने के प्रबल योग बन रहे हैं। प्रेम के हिसाब से समय उत्तम रहने वाला है। आपके प्रेम सम्बन्ध और मजबूत होंगे। अगर आप नए रिश्ते को शुरू करने जा रहे हैं तो आप उसमें सफल रहेंगे।

कन्या में गुरु: किस्मत चमक सकती है मिथुन राशि की, भाग्योदय के लिए महत्वपूर्ण

गुरु का कन्या राशि में गोचर प्रोफेशन के लिहाज से बेहतर है। नौकरी में आपको मन मुताबिक काम मिलेगा। मीडिया कर्मियों को धन लाभ मिलने के संकेत हैं। आप अपना काम अच्छे तरीके से और पूरा मन लगाकर कर पायेंगे। सहकर्मी और वरिष्ठ लोगों का आपको भरपूर सहयोग मिलेगा जिससे आपको प्रमोशन भी मिल सकता है। व्यवसाय में समय आपके लिए काफी अच्छा है परंतु निवेश बहुत सोच-समझ कर ही करें। फिजूल खर्चे पर लगाम लगाएं और धन का संचय करें। पार्टनरशिप हेतु समय शुभ रहेगा। अर्थव्यवस्था को लेकर समय थोड़ा कठिन है। फाइनेंस के लिहहज से नुकसान हो सकता है। आपके विश्वासपात्र आपको धोखा दे सकते हैं। अपनी प्रतिभा को पहचाने व शांत मन से निर्णय लें। अंजान लोगों से वरना दूरी बनाये रखें।

आचार्य कमल नंदलाल

ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8
IPL
Gujarat Titans

143/2

12.5

Mumbai Indians

228/5

20.0

Gujarat Titans need 86 runs to win from 7.1 overs

RR 11.44
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!