Tragic Accident: गलत साइड से आ रही तेज रफ्तार कार ने नेता को कुचला, शहर में मचा कोहराम

Edited By Updated: 12 Oct, 2025 10:18 AM

bjym general secretary jitendra bisht was killed by a speeding car in dehradun

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक दर्दनाक सड़क हादसे में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिला महानगर मंत्री जितेंद्र बिष्ट की मौत हो गई है। यह घटना शनिवार देर शाम शिमला बाईपास चौक पर हुई जब एक तेज रफ्तार कार गलत दिशा (Wrong Side) से आई और...

नेशनल डेस्क। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक दर्दनाक सड़क हादसे में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिला महानगर मंत्री जितेंद्र बिष्ट की मौत हो गई है। यह घटना शनिवार देर शाम शिमला बाईपास चौक पर हुई जब एक तेज रफ्तार कार गलत दिशा (Wrong Side) से आई और सड़क किनारे खड़े जितेंद्र बिष्ट और उनके दो साथियों को कुचल दिया।

PunjabKesari

मैकेनिक चला रहा था कार, दो युवक घायल

पुलिस के मुताबिक 30 वर्षीय जितेंद्र बिष्ट निवासी चंद्रबनी अपने दो साथियों के साथ शिमला बाईपास चौक पर सड़क किनारे खड़े थे। तभी एक कार तेजी से और गलत साइड से आई और उन्हें टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि यह कार मरम्मत के लिए गैराज में आई थी और इसे एक मैकेनिक चला रहा था। हादसे के तुरंत बाद जितेंद्र को श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके दो साथी घायल हुए हैं।

PunjabKesari

घटनास्थल पर उठी नाबालिग चालक की चर्चा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की गति बहुत अधिक थी और वह वर्कशॉप से निकलने के बाद करीब 40 मीटर दूर ही यह हादसा हो गया। मौके पर यह चर्चा भी हुई कि कार संभवतः एक नाबालिग चला रहा था। हादसे के बाद आरोपी मैकेनिक कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने फिलहाल कार के मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और आरोपी चालक की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें: Heavy Rain Alert: अचानक बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में 12, 13 और 14 अक्टूबर को  बारिश दिखाएगी अपना तांडव

राजनीतिक और छात्र जगत में शोक की लहर

जितेंद्र बिष्ट की मौत की खबर फैलते ही उनके परिजनों में कोहराम मच गया है। इसके साथ ही राजनीतिक और छात्र संगठनों में शोक की लहर दौड़ गई है। जितेंद्र बिष्ट वर्तमान में भाजयुमो के जिला महानगर में मंत्री के पद पर कार्यरत थे। वह डीएवी कॉलेज में छात्र राजनीति का एक जाना-माना चेहरा थे और 2018 में एबीवीपी के प्रत्याशी के रूप में छात्रसंघ अध्यक्ष चुने गए थे। हाल ही में हुए डीएवी कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव में उनकी अहम भूमिका रही थी।

PunjabKesari

जितेंद्र बिष्ट के निधन की खबर सुनते ही भाजपा और भाजयुमो कार्यकर्ताओं के साथ-साथ छात्र भी अस्पताल पहुंचे। धर्मपुर विधायक विनोद चमोली देर रात अस्पताल पहुंचे और शोकसंतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष विपुल मैंदोली समेत तमाम नेताओं ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!