mahakumb

सुषमा से मुलाकात के बाद बोली इवांका ट्रंप, करिश्माई नेता हैं भारत की विदेश मंत्री

Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Sep, 2017 11:43 AM

sushma from iwanka trump

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज संयुक्त राष्ट्र महासभा के वार्षिक सत्र में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए न्यूयॉर्क पहुंचीं। उच्च स्तरीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहीं सुषमा एक सप्ताह यहां रूकेंगी।

न्यूयॉर्कः विदेश मंत्री सुषमा स्वराज संयुक्त राष्ट्र महासभा के वार्षिक सत्र में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए न्यूयॉर्क पहुंचीं। उच्च स्तरीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहीं सुषमा एक सप्ताह यहां रूकेंगी। समझा जाता है कि अपने सप्ताह भर के इस दौरे में सुषमा, सत्र में शिरकत करने आए अन्य नेताओं के साथ करीब 20 द्विपक्षीय और त्रिपक्षीय बैठकें करेंगी। सोमवार को द्विपक्षीय वार्ता की शुरुआत हुई जिसमें भारत, अमेरिका और जापान ने बिना किसी देश का नाम लिए उत्तर कोरिया को परमाणु तकनीक मुहैया कराने वालों की पहचान करने तथा उसमें लिप्त देशों की जिम्मेदारी तय करने की जरूरत पर बल दिया है।
PunjabKesari
तीनों देशों ने एशिया प्रशांत क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा, कनेक्टिविटी एवं परमाणु खतरे को लेकर गहन विचार मंथन किया और इसके मद्देनकार आपसी सहयोग बढ़ाने के उपायों पर बातचीत की। तीनों देशों के विदेश मंत्रियों ने आज आवागमन की आजादी, अंतर्राष्ट्रीय कानूनों के सम्मान और विवादों के शांतिपूर्ण हल की जरूरत पर जोर दिया। डोकलाम संकट और चीन के दमनकारी बर्ताव की पृष्ठभूमि में आज तीनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा से इतर त्रिपक्षीय बैठक हुई। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, अमेरिकी विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन और जापान के विदेश मंत्री टी. कोनो ने समुद्री सुरक्षा, संपर्क और प्रसार के मुद्दों पर विचारों का आदान प्रदान किया।
PunjabKesari
इवांका मिलीं सुषमा
सुषमा स्वराज और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी एवं सलाहकार इवांका ट्रंप ने यहां संयुक्त राष्ट्र महासभा के वार्षिक सत्र से इतर आज मुलाकात की। भारत में नवंबर में वैश्विक उद्यमिता शिखर सम्मेलन (जीईएस) में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने जा रहीं इवांका ने दोनों देशों में महिला उद्यमिता एवं कार्यबल विकास पर चर्चा की। इवांका ने बैठक के बाद एक ट्वीट में कहा, ‘‘हमने अमेरिका और भारत में महिलाओं की उद्यमिता, आगामी जीईएस 2017 और कार्यबल विकास पर चर्चा की।’’  भारत और अमेरिका 28 से 30 नवंबर तक हैदराबाद में जीईएस की सहमेजबानी करेंगे।
 

जीईएस विश्वभर में उभरते उद्यमियों, निवेशकों और व्यापारिक नेताओं की वार्षिक सभा है।  इवांका ने सुषमा को ‘‘करिश्माई’’ विदेश मंत्री बताया। उन्होंने ट्विटर पर कहा, ‘‘मैं लंबे समय से भारत की कुशल एवं करिश्माई विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का सम्मान करती हूं। उनसे आज मिलना सम्मान की बात है।’’ भारतीय दूतावास ने यहां एक ट्वीट के जरिए बताया कि सुषमा ने ‘‘महिला उद्यमिता’’ और भारत में इवांका की आगामी यात्रा पर चर्चा की। सुषमा यहां की सप्ताह भर की यात्रा में उच्च स्तरीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रही हैं। उनके सत्र में भाग लेने वाले नेताओं के साथ 20 द्विपक्षीय एवं त्रिपक्षीय बैठकें करने की संभावना है। सुषमा 23 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करने के एक दिन बाद भारत रवाना होंगी।

 

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!