Breaking




जंतर-मंतर: अन्ना हजारे ने दी मोदी सरकार को बड़ी धमकी!

Edited By ,Updated: 23 Feb, 2015 04:40 PM

article

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने आज मोदी सरकार के भूमि अधिग्रहण अध्यादेश को किसानों के लिए अन्याय बताते हुए इसे वापस लेने की हुंकार भरते हुए चेतावनी दी कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो

नई दिल्ली: सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने आज मोदी सरकार के भूमि अधिग्रहण अध्यादेश को किसानों के लिए अन्याय बताते हुए इसे वापस लेने की हुंकार भरते हुए चेतावनी दी कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो वह एक बार फिर रामलीला मैदान का रूख करेंगे लेकिन इस बार अनशन नहीं बल्कि जेल भरो आंदोलन होगा। 


नरेंद्र मोदी सरकार की तुलना अंग्रेजों से करते हुए अन्ना ने यहां जंतर मंतर पर कहा कि सरकार किसानों के हितों के विपरीत काम रही है और उद्योगपतियों के अनुकूल फैसले ले रही है। अध्यादेश विरोधी मुहिम को दूसरी आजादी की लडाई घोषित करते हुए उन्होंने कहा कि यह अध्यादेश पूंजीपतियों के हितों के लिए है। 


अन्ना ने कहा, 'गोरे चले गए और काले आ गए।'  अन्ना के नेतृत्व में दिल्ली में देशभर के लगभग 20 हजार किसानों ने अध्यादेश के खिलाफ आंदोलन शुरू किया है। शुरूआत में दो दिन का धरना दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर नरेंद्र मोदी सरकार भूमि अधिग्रहण के संबंध में किसानों की मांगों पर ध्यान नहीं देती है तो देशभर में पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा जो तीन से चार महीने तक चलेगी। इसके बाद दिल्ली में रामलीला मैदान से जेल भरो आंदोलन शुरू किया जाएगा।


 मोदी सरकार की कडी आलोचना करते हुए अन्ना ने कहा कि अच्छे दिन का वादा किया गया था लेकिन अच्छे दिन उद्योगपतियों के आए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार किसान विरोधी फैसले कर रही है और उद्योगपतियों को लाभ पहुंचा रही है। उपजाऊ भूमि किसानों से छीनी जा रही है। उन्होंने कहा कि अध्यादेश के संबंध में किसानों को जानकारी नहीं है। इसके लिए देशभर में पदयात्राएं की जाएगी। 


अन्ना ने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है और किसानों के हितों के प्रतिकूल फैसले नहीं लिए जा सकते। किसी सरकार को बहुमत के गरूर में नहीं रहना चाहिए। केंद्र और राज्य की संसदों से बड़ी जनसंसद होती है और इसका निर्णय सब पर भारी पड़ता है। उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण को वापस लिया जाना चाहिए और इससे संबंध कानून को किसानों के हितों के अनुरूप बनाना चाहिए। उन्होंनें कहा कि कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी में कोई अंतर नहीं है।  


अन्ना ने कहा कि यह आंदोलन किसी व्यक्ति के खिलाफ नहीं है बल्कि एक निर्णय के खिलाफ है। यह आंदोलन गैर राजनीतिक है और राजनैतिक लोगों को मंच पर नहीं चढना चाहिए।  अन्ना का यह धरना ऐसे समय होने जा रहा है जब संसद का बजट सत्र आरंभ हो रहा है।अन्ना ने भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के खिलाफ तीखे तेवर दिखाते हुए कहा है कि सरकार की इस जनविरोधी नीति के खिलाफ वह राष्ट्रव्यापी आंदोलन करेंगे। 
 

वहीं शाम को दिल्ली के मुख्यमंत्री  केजरीवाल से अन्ना हजारे की मुलाकात होगी। जबकि संसद में सरकार ने भरोसा दिया है कि किसानों के साथ नाइंसाफी नहीं होगी।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!