फिश एक्वेरियम से दूर करें वास्तु दोष

Edited By ,Updated: 21 Aug, 2015 05:40 PM

article

वास्तु दोष के बारे में थोड़ा बहुत तो आप भी जानते ही होंगे। अगर आप भी वास्तु दोष में यकीन रखते हैं तो आपको यह बात भी पता होगी कि फिश एक्‍वेरियम भी वास्‍तु दोष का बड़ा कारण बन सकता है।

वास्तु दोष के बारे में थोड़ा बहुत तो आप भी जानते ही होंगे। अगर आप भी वास्तु दोष में यकीन रखते हैं तो आपको यह बात भी पता होगी कि फिश एक्‍वेरियम भी वास्‍तु दोष का बड़ा कारण बन सकता है।

अगर आपने भी घर में एक्वेरियम रखा है तो इन बातों पर ध्यान रखिए। एक्‍वेरियम सही जगह पर रखा होना चाहिए और बार-बार उसकी दिशा बदलना भी गलत है। एक्‍वेरियम में हमेशा 9 मछलियां ही रखें। और उसे घर के एक सदस्य द्वारा ही भोजन दिया जाना चाहिए। मछली के टैंक या जार को साफ रखें। एक्वेरियम में सजावट करने के लिए आप उसमें कुछ प्रकार के आर्टिफिशियल प्लांट भी लगा सकते हैं। 

मछलियां रखने से दूर होते हैं वास्तु दोषः

1. घर में मछली को रखना शगुन माना जाता है। यह घर को बुरी नजर से बचाती है।

2. ऐसा भी कहा जाता है कि अगर आपके द्वारा पाली गई मछलियां प्राकृतिक मृत्‍यु मरती हैं तो आपके घर या ऑफिस की भी समस्‍याएं खत्म हो जाती हैं। 

3. मछलियों को पालने से घर और दफ्तर दोनों में सकारात्‍मक ऊर्जा का संचार होता है। 

4. अगर आप थके हैं या तनाव से भरे हैं तो इन मछलियों को देखने से सुकून मिलता है।

5. अगर आपको लगता है कि आपके घर या ऑफिस में परेशानियां आ रही हैं तो इसे मिटाने के लिए उस जगह पर फिश एक्‍वेरियम रखें। इससे समस्‍याएं भी सुलझेंगी और पैसा भी खूब आएगा।

6. मछलियों को दाना देने से घर में सकारात्‍मक ऊर्जा का संचार होता है।

7. मछलियां बहुत सक्रिय होती हैं जो हमें भी प्रोत्साहित करती हैं और नई उमंगे भरती है।

8. एक्‍वेरियम रखने से पूरे घर का वातावरण खुशनुमा रहता है। बुरी ऊर्जा का संचार नहीं होता है।

9. फिश टैंक को हॉल या वरांडा साउथ वेस्‍ट कोने में रखा जाना चाहिए, जिससे घर में आने वाले हर इंसान की नजर उस पर पड़े। 

10. मछलियों को घर में रखने से ची नामक ऊर्जा आती है जो धन और स्‍वास्‍थ्‍य को बढ़ाती है। 

 

 

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!