Breaking




नियमों की अनदेखी के कारण RBI ने जियो पेमेंट बैंक पर लगाया 1 करोड़ का जुर्माना

Edited By jyoti choudhary,Updated: 31 Oct, 2020 05:52 PM

rbi imposes fine of 1 crore on jio payment bank for ignoring the rules

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने जियो पेमेंट्स बैंक पर 1 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) की दोबारा नियुक्ति की जानकारी देरी से देने पर यह जुर्माना लगाया गया है। RBI ने एक बयान में यह जानकारी दी...

बिजनेस डेस्कः रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने जियो पेमेंट्स बैंक पर 1 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) की दोबारा नियुक्ति की जानकारी देरी से देने पर यह जुर्माना लगाया गया है। RBI ने एक बयान में यह जानकारी दी है।

यह भी पढ़ें-  डिजिटल लेनदेन को बढ़ावाः HDFC बैंक व्यापारियों को देगा कैशबैक समेत कई ऑफर

नियमों का पालन न करने पर केंद्रीय बैंक की कार्यवाही
RBI ने बयान में कहा है कि नियमों का पालन नहीं करने पर यह जुर्माना लगाया गया है। RBI के मुताबिक, जियो पेमेंट्स बैंक ने सेक्शन 47(1)(C) का उल्लंघन किया है। RBI का कहना है कि जियो पेमेंट्स बैंक ने किसी भी ट्रांजेक्शन को पूरा करने की तय समयसीमा के रेगुलेटरी नियमों का उल्लंघन किया है।

यह भी पढ़ें- कोरोना की मार: 11000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी करेगी यह कंपनी

चार महीने पहले देनी थी जानकारी
RBI एक्ट के सेक्शन 35B के मुताबिक, जियो पेमेंट्स बैंक को MD और CEO दोबारा नियुक्ति की जानकारी कार्यकाल खत्म होने से चार महीने पहले देनी थी। लेकिन बैंक ने यह जानकारी कार्यकाल खत्म होने से 1 महीने पहले दी है। इसके लिए एक खास प्रारुप में आवेदन करना होता है।

यह भी पढ़ें- लॉकडाउन में बढ़ा ऑनलाइन कारोबार, 42% इंटरनेट यूजर्स कर रहे online shopping

सिक्युरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने टाइटन कंपनी के कर्मचारी पर 2 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना 2018 में इनसाइडर ट्रेडिंग के नियमों के उल्लंघन पर लगाया गया है। कर्मचारी को इस जुर्माने का भुगतान 45 दिन में करना है। एक अन्य मामले में SEBI ने साई प्रकाश प्रॉपर्टीज डेवलपमेंट और 6 अन्य इंडिविजुअल पर 25 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना निवेशकों से फंड जुटाने में रेगुलेटरी नियमों का पालन नहीं करने पर लगाया गया है।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!