‘हरियाणा में भाजपा की तीसरी’और नायब सैनी की दूसरी पारी की शुरूआत

Edited By ,Updated: 18 Oct, 2024 04:51 AM

bjp s third term in haryana  and nayab saini s second innings begins

हरियाणा में भाजपा ने लगातार तीसरी बार सरकार बनाकर इतिहास रच दिया है। यह पहला मौका है जब हरियाणा के गठन के बाद किसी पार्टी की लगातार तीसरी बार सरकार बनी है। चुनाव से कुछ समय पूर्व पार्टी का नेतृत्व मनोहर लाल खट्टर से लेकर नायब सिंह सैनी को सौंपने का...

हरियाणा में भाजपा ने लगातार तीसरी बार सरकार बनाकर इतिहास रच दिया है। यह पहला मौका है जब हरियाणा के गठन के बाद किसी पार्टी की लगातार तीसरी बार सरकार बनी है। चुनाव से कुछ समय पूर्व पार्टी का नेतृत्व मनोहर लाल खट्टर से लेकर नायब सिंह सैनी को सौंपने का प्रयोग सफल रहा। लगातार दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने नायब सिंह सैनी और उनके मंत्रिमंडलीय साथियों के शपथ ग्रहण समारोह को भी भाजपा ने ऐतिहासिक बना दिया जिसमें प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, रक्षा मंत्री और भाजपा अध्यक्ष सहित कई केंद्रीय मंत्री और राजग शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए। 

जहां नायब सैनी ने नए मंत्रिमंडल में सभी वर्गों की आकांक्षाओं की पूर्ति का ध्यान रखा है वहीं राजनीतिक दूरदर्शिता का परिचय भी दिया है। मंत्रिमंडल में 2 ओ.बी.सी., 2 यादव, 2 ब्राह्मण, 2 जाट, 1-1 जाटव, वाल्मीकि, वैश्य, राजपूत, पंजाबी खत्री और गुर्जर शामिल किए गए हैं। नायब सिंह सैनी के बाद अनिल विज को दूसरे स्थान पर शपथ दिला कर पार्टी ने यह जताने की कोशिश की है कि यह अपनी पुरानी जड़ों को नहीं भूली। 

हालांकि भविष्य में नायब सिंह सैनी को कांग्रेस के रूप में मजबूत विपक्ष का सामना करने के साथ-साथ राज्य में बढ़ रही बेरोजगारी और भ्रष्टाचार पर अंकुश, वित्तीय अनुशासन और कानून व्यवस्था को प्रभावी बनाने जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, परंतु कुल मिलाकर उन्होंने मुख्यमंत्री के रूप में अपनी दूसरी पारी की अच्छी शुरूआत की है।—विजय कुमार 

Related Story

    Trending Topics

    Afghanistan

    134/10

    20.0

    India

    181/8

    20.0

    India win by 47 runs

    RR 6.70
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!