mahakumb

CM भगवंत मान ने किया खुलासा- BMW पंजाब में  लगाएगी अपना नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट

Edited By Radhika,Updated: 14 Sep, 2022 02:03 PM

bmw will set up its new manufacturing plant in punjab

जर्मन की लग्जरी कार निर्माता कंपनी BMW पंजाब में अपना नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने जा रही है। कंपनी का कहना है कि इस प्लांट में प्रोडक्शन के दौरान प्रयोग होने वाले ऑटो पार्ट का निर्माण कार्य किया जाएगा। इस बात की पुष्टि पंजाब के सीएम भगवंत मान...

ऑटो डेस्क: जर्मन की लग्जरी कार निर्माता कंपनी BMW पंजाब में अपना नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने जा रही है। कंपनी का कहना है कि इस प्लांट में प्रोडक्शन के दौरान प्रयोग होने वाले ऑटो पार्ट का निर्माण कार्य किया जाएगा। इस बात की पुष्टि पंजाब के सीएम भगवंत मान द्वारा सोशल मीडिया पर दी गई है। उन्होंने बताया कि कंपनी द्वारा भारत में लगाया जाने वाला यह दूसरा प्रोडक्शन प्लांट होगा,जबकि कंपनी का पहला प्लांट इससे पहले प्लांट चेन्नई में स्थित है।

बीएमडब्ल्यू ने राज्य में अपनी ऑटो कंपोनेंट यूनिट स्थापित करने पर सहमति जताई है.

बताते चलें कि पंजाब के सीएम भगवंत वर्तमान समय में जर्मन के दौरे पर है। उन्होने बताया कि वे पंजाब को व्यापार करने के लिए सबसे अच्छी जगह के रूप में विकसित करना चाहते हैं। जिसके चलते उन्होने वर्तमान समय में पंजाब राज्य में  हो रहे अच्छे कामों को कंपनी के सामने रखा। जिसके बाद बीएमडब्ल्यू ने पंजाब ने में अपने मैन्युफैक्चरिंग प्लांट को स्थापित करने पर सहमति जताई।

जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही मे ने भारत में अपनी नई BMW X7 50 Jahre M Edition लॉन्च किया है। यह नई SUV 2 वेरिएंट्स में की गई हैं। और इसकी शुरूआती कीमत 1.2 करोड़ रुपए है। इससे पहले भी कंपनी ने भारत में 6 सीरीज और एम4 कॉम्पिटिशन कूप को पेश किया था। इन दोनों मॉडल्स को लिमिटेड संख्या में भारत में सेल के लिए उपलब्ध करवाया गय़ा है।  

<>

 

 

Related Story

    Trending Topics

    Afghanistan

    134/10

    20.0

    India

    181/8

    20.0

    India win by 47 runs

    RR 6.70
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!