थाइलैंड में लॉन्च हुई BYD Seal इलेक्ट्रिक कार, भारत में भी दे सकती है दस्तक
Edited By Parminder Kaur,Updated: 03 Oct, 2023 11:05 AM
BYD ने अपनी Seal इलेक्ट्रिक कार को थाइलैंड में लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत 1.32 मिलियन बाट (करीब 30 लाख रुपये) है और इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 1.599 मिलियन बाट (करीब 36 लाख रुपये) है। BYD Seal इलेक्ट्रिक बहुत जल्द भारत में भी दस्तक दे सकती...
ऑटो डेस्क. BYD ने अपनी Seal इलेक्ट्रिक कार को थाइलैंड में लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत 1.32 मिलियन बाट (करीब 30 लाख रुपये) है और इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 1.599 मिलियन बाट (करीब 36 लाख रुपये) है। BYD Seal इलेक्ट्रिक बहुत जल्द भारत में भी दस्तक दे सकती है। इसे कंपनी ने ऑटो एक्सपो 2023 में शोकेस किया गया था। भारत में इसकी कीमत अधिक होने की संभावना है।
पावरट्रेन
बेस डायनैमिक RWD वेरिएंट में 61.4 kWh बैटरी सिंगल 204 bhp इलेक्ट्रिक मोटर के साथ मिलता है। यह सिंगल चार्ज में 510 km रेंज देता है। AWD वेरिएंट सबसे पावरफुल है। इसका डुअल मोटर 530 bhp पावर और 670 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। यह 3.8 सेकंड में 0-100 km/h की स्पीड पकड़ने में सक्षम है। इसे 82.5 kWh बैटरी से लैस किया गया है। यह 580 km की रेंज देती है।