100% रिन्यूएबल एनर्जी से बनती है Mahindra XUV 400 EV

Edited By Radhika,Updated: 19 Apr, 2023 01:52 PM

mahindra xuv 400 ev is made from 100 renewable energy

XUV400, Mahindra & Mahindra (M&M) की पहली इलेक्ट्रिक SUV ने एक महत्वपूर्ण पर्यावरणीय माइलस्टोन पार कर लिया है। इस नई इलेक्ट्रिक एसयूवी में रिन्यूएबल एनर्जी का इस्तेमाल, महाराष्ट्र में 100% वॉटर पाज़िटिव सुविधा में किया जाता है।

ऑटो डेस्क: XUV400, Mahindra & Mahindra (M&M) की पहली इलेक्ट्रिक SUV ने एक महत्वपूर्ण पर्यावरणीय माइलस्टोन पार कर लिया है। इस नई इलेक्ट्रिक एसयूवी में रिन्यूएबल एनर्जी का इस्तेमाल, महाराष्ट्र में 100% वॉटर पाज़िटिव सुविधा में किया जाता है।

PunjabKesari

इन वाहनों के निर्माण में बचाई गई ऊर्जा से एक साल में 1000 से अधिक घरों को रोशन किया जा सकता है, जो एक लाख पेड़ लगाने के बराबर है। वॉटर पाज़िटिव मैन्यूफैक्चरिंग सेटअप से 20,000 किलोलीटर पानी सेव होता है। यह बचाया हुआ पानी एक वर्ष में 100 घरों के लिए उपलब्ध करवाया जा सकता है।

PunjabKesari

इस दौरान एमएंडएम लिमिटेड के ऑटोमोटिव डिवीजन के अध्यक्ष श्री विजय नाकरा ने कहा कि , ''पर्यावरण के अनुकूल वाहन का निर्माण आधुनिक ऑटोमोटिव कंपनी की जलवायु कार्रवाई यात्रा का सिर्फ एक कदम है; एक अधिक समग्र दृष्टिकोण ग्रह के अनुकूल वाहन को सबसे टिकाऊ तरीके से बनाना है और हम अपने एक्सयूवी400 के साथ ऐसा करने में कामयाब रहे हैं।

XUV400 पहले से ही भारत में सबसे तेज़ बुक की जाने वाली इलेक्ट्रिक SUV है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी ने 3 दिनों में 15,000 बुकिंग्स हासिल कर ली थी। साथ ही महिंद्रा ने यह भी घोषणा की कि 2027 तक उसके लगभग 30% यात्री वाहन इलेक्ट्रिक होंगे।

 

 

 

 

 

Related Story

    Trending Topics

    Afghanistan

    134/10

    20.0

    India

    181/8

    20.0

    India win by 47 runs

    RR 6.70
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!