Edited By Radhika,Updated: 13 Oct, 2022 02:45 PM
फेस्टिव सीज़न का फायदा उठाते हुए कीवे ने भारतीय बाज़ार में नई SR 125 को लॉन्च कर दिया है। इस बाइक की शुरूआती कीमत 1.19 लाख रुपए रखी गई है। वर्तमान समय में कंपनी के 6 मॉडल्स भारतीय बाज़ार में सेल के लिए उपलब्ध है। कंपनी ने नई SR 125 के लिए बुकिंग्स...
ऑटो डेस्क: फेस्टिव सीज़न का फायदा उठाते हुए कीवे ने भारतीय बाज़ार में नई SR 125 को लॉन्च कर दिया है। इस बाइक की शुरूआती कीमत 1.19 लाख रुपए रखी गई है। वर्तमान समय में कंपनी के 6 मॉडल्स भारतीय बाज़ार में सेल के लिए उपलब्ध है। कंपनी ने नई SR 125 के लिए बुकिंग्स लेना भी शुरू कर दिया है। ग्राहक इस बाइक को कंपनी की वेबसाइट पर या नज़दीकी डीलरशिप पर जाकर बुक करवा सकते हैं।
डिज़ाइन की बात करें तो SR125 को रेट्रो लुक में डिजाइन किया गया है। इसके अलावा इसमें गोल LED हेडलाइट, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर और हाई-माउंटेड हैंडलबार दिए गए हैं। नई SR 125 को तीन कलर ऑप्शन – व्हाइट, ब्लैक और रेड में पेश किया गया है।

Keeway SR में 125cc का इंजन दिया गया है जो 9.7 bhp की पावर पर 9000 rpm और 8.2 एनएम टॉर्क पर 75,00rpm जनरेट कर सकता है। ट्रांसमिशन के लिए इसके इंजन को 5-स्पीड गियरबाक्स के साथ जोड़ा गया है।

बेहतर राइडिंग एक्सपीरिंयस के लिए इस बाइक में कई शानदार फीचर्स जैसे- सिंगल-चैनल ABS सिस्टम, , रियर में डुअल शॉक एब्जॉर्बर और फ्रंट में पारंपरिक फोर्क्स और टर्न इंडिकेटर्स को शामिल किया गया है।
<>