Edited By Radhika,Updated: 04 Jan, 2024 04:51 PM
![skoda auto sold more than one lakh cars](https://img.punjabkesari.in/multimedia/914/0/0X0/0/static.punjabkesari.in/2024_1image_16_50_046632076skoda-ll.jpg)
यात्री वाहन बनाने वाली कंपनी स्कोडा इंडिया लिमिटेड ने दो वर्षों में देश में एक लाख से अधिक कारें बेचने की उपलब्धि हासिल की है। कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि स्थानीय रूप से विकसित एवं निर्मित कुशाक और स्लाविया के साथ बनाई गई ग्रोथ की सफल...
ऑटो डेस्क: यात्री वाहन बनाने वाली कंपनी स्कोडा इंडिया लिमिटेड ने दो वर्षों में देश में एक लाख से अधिक कारें बेचने की उपलब्धि हासिल की है। कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि स्थानीय रूप से विकसित एवं निर्मित कुशाक और स्लाविया के साथ बनाई गई ग्रोथ की सफल रणनीति ने इस प्रमुख उपलब्धि को हासिल करने में मदद की है। कोडियाक ने अब तक का सर्वोच्च सालाना बिक्री वॉल्यूम प्राप्त किया है।
2023 के अंत कर देश भर में जगह-जगह पर कंपनी ने 260 कस्टमर टच पॉइंट्स बनाकर अपना विस्तार किया। कंपनी के लिए यूरोप के बाहर भारत ने अपने प्रमुख माकेर्ट का दर्जा बरकरार रखा है। कंपनी के ब्रांड निदेशक पेट्र जेनेबा ने बिक्री के प्रदर्शन पर कहा, ‘‘2022 में कारों की रिकॉडर् तोड़ बिक्री के बाद हमारे लिए 2023 में बिक्री की उस रफ्तार को बनाए रखना काफी महत्वपूर्ण था।
![Skoda Kushaq Price - Images, Colours & Reviews - CarWale](https://imgd.aeplcdn.com/1920x1080/n/cw/ec/145021/kushaq-exterior-right-front-three-quarter-12.jpeg?isig=0&q=80&q=80)
हमने 2023 में अपने प्रॉडक्ट में लगातार सुधार कर अपनी स्थिति को मजबूत बनाने की ओर ज्यादा ध्यान दिया। हमने अपने नेटवकर् का विस्तार किया और उपभोक्ता को और ज्यादा संतुष्ट करने के लिए सेल्स और ऑफ्टर-सेल्स सर्विसेज की क्वॉलिटी में सुधार किया।