भाजपा कहती है ‘महाराष्ट्र में हरियाणा जैसा होगा’, मगर होगा नहीं

Edited By ,Updated: 11 Oct, 2024 05:40 AM

bjp says  maharashtra will be like haryana  but it will not be

हरियाणा विधानसभा चुनाव में जीत से भाजपा में मोदी की जय जयकार शुरू हो गई है, लेकिन जम्मू-कश्मीर जैसे राज्य में प्रधानमंत्री मोदी भाजपा को जीत नहीं दिला पाए। ऐसे में भाजपा का पाखंड उजागर हो गया है। हरियाणा में जीत की जलेबियां खाते-खाते अब जम्मू-कश्मीर...

हरियाणा विधानसभा चुनाव में जीत से भाजपा में मोदी की जय जयकार शुरू हो गई है, लेकिन जम्मू-कश्मीर जैसे राज्य में प्रधानमंत्री मोदी भाजपा को जीत नहीं दिला पाए। ऐसे में भाजपा का पाखंड उजागर हो गया है। हरियाणा में जीत की जलेबियां खाते-खाते अब जम्मू-कश्मीर में मिट्टी खाने की नौबत क्यों आई? इसका विश्लेषण भाजपा के अंध पंडितों को करने की जरूरत है। हरियाणा के नतीजों का असर महाराष्ट्र पर पड़ेगा। भाजपा और उसका शिंदे गुट दावा करने लगा है कि हरियाणा जीत गए, अब महाराष्ट्र भी जीतेंगे ही। हरियाणा और महाराष्ट्र की राजनीतिक स्थिति की तुलना करना पूरी तरह से गलत है। महाराष्ट्र जैसे बड़े राज्य का गणित हरियाणा के गणित से अलग है। 

हरियाणा में 90 सदस्यीय विधानसभा है। महाराष्ट्र 288 विधायकों और 48 सांसदों का राज्य है। महाराष्ट्र का अपना मन और मत है। यह सच है कि भाजपा ने हरियाणा में चुनाव जीता, लेकिन क्या उन्होंने यह जीत सत्य मार्ग से हासिल की? यह अब एक चर्चा का विषय है। जम्मू-कश्मीर की हार पर चर्चा नहीं हो रही है, लेकिन हरियाणा की जीत के ढोल बजाए जा रहे हैं। अब फड़णवीस आदि ‘राग’ अलाप रहे हैं कि महाराष्ट्र का हाल भी हरियाणा जैसा होगा। तो क्या बात है फड़णवीस, अपनी उस हरियाणा की जीत को फिलहाल किनारे रख दीजिए। 

आप और हम ऐसा क्यों नहीं कहें कि महाराष्ट्र में भी जम्मू-कश्मीर जैसा ही नतीजा आएगा? जम्मू- कश्मीर में इंडिया गठबंधन की जीत हुई। उसी तरह महाराष्ट्र में महाविकास आघाड़ी की ही जीत होगी। हरियाणा में जाट बनाम गैर-जाट मुकाबला हुआ। महाराष्ट्र में भाजपा इसी जातीय गणित को पेश कर चुनाव लडऩा चाहती है। राज्य में मराठा, धनगर, ओ.बी.सी. आरक्षण की त्रिकोणीय लड़ाई चल रही है और वे अपने-अपने तरीके से इस आंदोलन की धार को आगे बढ़ा रहे हैं। और फिर चुनाव के मद्देनजर सरकार की तिजोरी (भले ही वह खाली हो) किसके लिए खाली हो जाएगी इसकी कोई थाह नहीं। लेकिन इतनी जद्दोजहद के बावजूद यह तय है कि महाराष्ट्र की जनता मौजूदा शासकों को उनकी जगह दिखा देगी क्योंकि महाराष्ट्र की जनता में मोदी-शाह के खिलाफ बेहद गुस्सा है। खुद फड़णवीस की साख काफी गिर गई है। मुख्यमंत्री शिंदे दिल्ली में अपने पातशाहों को सीधे थैलियां पहुंचाते हैं और ये थैलियां फड़णवीस और अन्य लोगों की तुलना में अधिक हैं। मुंबई-महाराष्ट्र को लूट कर दिल्ली के पातशाहों पर वसूलियां उंडेली जा रही हैं। जिससे मराठी जनता का नुकसान हो रहा है। यह सब मराठी जनता देख रही है। 

महाराष्ट्र में गद्दारों का शासन है और मोदी-शाह ने महाराष्ट्र की छाती पर इस अवैध, बेईमान सरकार को बिठाया है। यह राज्य की जनता को स्वीकार्य नहीं है। इस गुस्से का प्रतिबिंब लोकसभा चुनाव में दिखा। हरियाणा के नतीजों की तुलना महाराष्ट्र से करने वालों को यह बात ध्यान में रखनी चाहिए। फिर महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे और शरद पवार जैसे जनोन्मुख नेता और उनकी फौजें जागरूक हैं। हरियाणा के चुनाव में कांग्रेस के सारे सूत्र एक व्यक्ति के हाथ में थे। आज महाराष्ट्र में ऐसी तस्वीर देखने को नहीं मिलती। इसलिए यह कहा जाना चाहिए कि हरियाणा की तरह महाराष्ट्र में भी ऐसा होगा, यह भाजपा और उस शिंदे का सपना है। महाराष्ट्र में आघाड़ी की राजनीति है और भाजपा इसे बर्दाश्त नहीं कर सकती। कांग्रेस की ओर से शिकायत की गई कि हरियाणा में ‘ई.वी.एम.’ मशीन घोटाला हुआ है। हमें कितनी बार कहना होगा कि चुनाव आयोग निष्पक्ष नहीं रहा है? हरियाणा में जब वोटों की गिनती शुरू हुई तो कांग्रेस 72 सीटों पर आगे चल रही थी। यानी यह जनमत का जनादेश था। लेकिन बाद में यह जनादेश बदल गया। राजस्थान और मध्य प्रदेश चुनावों में भी शुरूआत में जनमत भाजपा विरोधी था। कांग्रेस के रेस में आते ही नतीजे पलट गए। 

जनादेश इतनी जल्दी वैसे बदल सकते हैं? महाराष्ट्र में भाजपा और उसके शिंदे का फॉर्मूला ज्यादा से ज्यादा ‘निर्दलीय’ उम्मीदवार उतारकर जातिगत वोटों को बांटने का लगता है। भाजपा ने हरियाणा में निर्दलीयों का ये दांव जरूर खेला है। महाराष्ट्र में भी मत विभाजन का ‘खेला’ कर और तोड़-फोड़ व फूट डालकर चुनाव जीतने की साजिश है। इसीलिए फड़णवीस जैसे लोग कहते हैं कि महाराष्ट्र में भी हरियाणा जैसा ही होगा। लेकिन मराठी आदमी दिल से कमजोर नहीं है। वह विचारों से पक्का है। जो लोग हरियाणा के नतीजे से निराश हैं, उन्हें जम्मू-कश्मीर की जीत की ओर आशा भरी निगाहों से देखना चाहिए। जो लोग दावा करते हैं कि हम हरियाणा की तरह जीतेंगे उन्हें जम्मू-कश्मीर में मोदी-शाह की हार को भी उसी सकारात्मक दृष्टि से देखना चाहिए। ङ्क्षचता की कोई वजह नहीं है!-संजय राऊत

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

    IPL
    Lucknow Super Giants

    Royal Challengers Bengaluru

    Teams will be announced at the toss

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!