Edited By jyoti choudhary,Updated: 01 Apr, 2025 10:25 AM
नया महीना यानी अप्रैल अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। आज से 19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर सस्ता हो गया है। नई दर मंगलवार से लागू हो गई है। नई दिल्ली में इसकी कीमत ₹41 घटकर ₹1762 हो गईं। पहले ये ₹1803 में मिल रहा था। कोलकाता में यह ₹44.50 घटकर...
बिजनेस डेस्कः नया महीना यानी अप्रैल अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। आज से 19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर सस्ता हो गया है। नई दर मंगलवार से लागू हो गई है। नई दिल्ली में इसकी कीमत ₹41 घटकर ₹1762 हो गईं। पहले ये ₹1803 में मिल रहा था। कोलकाता में यह ₹44.50 घटकर ₹1868.50 में मिल रहा है, पहले इसके दाम ₹1913 थे।
मुंबई में सिलेंडर ₹1755.50 से ₹42 घटकर ₹1713.50 रुपए हो गया है। चेन्नई में सिलेंडर ₹1,924.50 का मिल रहा है, जो पहले ₹1,965.50 थी। इससे पहले 1 फरवरी को भी कमर्शियल सिलेंडर की कीमत ₹7 घटाई गई थी। हालांकि, 14.2 KG वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में यह ₹803 और मुंबई में ₹802.50 का मिल रहा है।
तेल कंपनियां अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों और अन्य बाजार कारकों को ध्यान में रखते हुए हर महीने एलपीजी की कीमतों की समीक्षा करती हैं। दिसंबर 2023 में 19 किलो कमर्शियल सिलेंडर की कीमत ₹62 बढ़ाई गई थी, जिससे रेस्तरां, होटल और छोटे कारोबारी प्रभावित हुए थे। ऐसे उतार-चढ़ाव का सीधा असर उन व्यवसायों पर पड़ता है, जो नियमित रूप से एलपीजी का उपयोग करते हैं।
1 अप्रैल से ATF की कीमतों में बदलाव, जानिए नए रेट
देश के चार बड़े महानगरों में एटीएफ (एविएशन टर्बाइन फ्यूल) की नई कीमतें 1 अप्रैल 2025 से लागू हो गई हैं। घरेलू उड़ानों के लिए एटीएफ के रेट (प्रति किलोलीटर) इस प्रकार हैं:
- दिल्ली: ₹89,441.18 (पहले- 95,311.72 रुपए प्रति किलोलीटर)
- कोलकाता: ₹91,921.00 (पहले- 97,588.66 रुपए प्रति किलोलीटर)
- मुंबई: ₹83,575.42 (पहले- 89,070.03 रुपए प्रति किलोलीटर)
- चेन्नई: ₹92,503.80 (पहले- 98,567.90 रुपए प्रति किलोलीटर)
वहीं, अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर घरेलू एयरलाइंस के लिए एटीएफ की कीमतें डॉलर में इस प्रकार हैं:
- दिल्ली: $794.41 (पहले- 848.32 डॉलर प्रति किलोलीटर)
- कोलकाता: $832.88 (पहले- 848.32 डॉलर प्रति किलोलीटर)
- मुंबई: $794.40 (पहले- 847.10 डॉलर प्रति किलोलीटर)
- चेन्नई: $789.76 (पहले- 843.13 डॉलर प्रति किलोलीटर)