Stock Market Crash: मिडिल ईस्ट की टेंशन ने बिगाड़ा बाजार का मूड, निवेशकों को 6 लाख करोड़ का लगा झटका

Edited By jyoti choudhary,Updated: 03 Oct, 2024 10:34 AM

middle east tension spoiled the market mood investors loss of 6 lakh crores

आज 3 अक्टूबर, 2024 गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिल रही है, जिसका मुख्य कारण ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव हैं। दुनियाभर के बाजारों में इस तनाव का असर दिख रहा है, जिससे भारतीय बाजार भी प्रभावित हुए हैं। BSE Sensex में 900...

बिजनेस डेस्कः आज 3 अक्टूबर, 2024 गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिल रही है, जिसका मुख्य कारण ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव हैं। दुनियाभर के बाजारों में इस तनाव का असर दिख रहा है, जिससे भारतीय बाजार भी प्रभावित हुए हैं। BSE Sensex में 900 अंकों की गिरावट के साथ शुरुआत हुई, जबकि निफ्टी 25,550 के नीचे चला गया। निवेशकों को करीब 6 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों के मार्केट कैप में 5.63 लाख करोड़ रुपए की कमी आई है। दिन के आरंभ में, सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयरों में गिरावट देखी गई। 

PunjabKesari

इस बीच अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर का शेयर एक बार फिर अपर सर्किट में पहुंच गया। यह शेयर पिछले सत्र में 51.10 रुपए पर बंद हुआ था और आज 5 फीसदी तेजी के साथ 53.65 रुपए पर पहुंच गया। यह इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर है।

मेटल सेक्टर को छोड़कर अन्य सभी सेक्टोरल इंडेक्सेज में गिरावट देखी गई, जिसमें ऑटो, रियल्टी, और एफएमसीजी प्रमुख रूप से शामिल हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि ईरान-इजरायल के बीच तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल ने बाजार पर नकारात्मक प्रभाव डाला है।

PunjabKesari

गांधी जयंती के कारण 2 अक्टूबर को घरेलू शेयर मार्केट बंद रहा लेकिन दुनियाभर के अधिकांश बाजारों में गिरावट रही। साउथ कोरिया में 1.2 फीसदी और जापान में 2.2 फीसदी गिरावट आई लेकिन ताइवान में 0.75 फीसदी और हॉन्ग कॉन्ग में 6.2 फीसदी तेजी रही। चीन के बाजार बंद रहे। प्री-ओपन सेशन में सेंसेक्स 1,264 अंक यानी 1.5% गिरावट के साथ 83,002 अंक पर आ गया था जबकि निफ्टी भी 344 अंक यानी 1.33% के साथ 25,452 तक गिर गया था।

हालांकि दिन चढ़ने के साथ बाजार में सुधार दिखने लगा। सुबह 9.40 बजे सेंसेक्स 583.95 यानी 0.69% गिरावट के साथ 83,682.34 अंक पर था। इसी तरह निफ्टी 50 इंडेक्स भी 179.40 अंक यानी 0.70 परसेंट गिरावट के साथ 25,617.50 अंक पर था।
 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!