7 बजट, 7 साड़ियां! पिंक से लेकर क्रीम तक बहुत कुछ बताती है वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की हर साड़ी

Edited By jyoti choudhary,Updated: 23 Jul, 2024 02:49 PM

7 budgets 7 sarees from pink to cream every saree of nirmala sitharaman

हर एक बजट खास होता है और इसके साथ ही देश की तरक्की और विकास में तेजी आती है। इन्हीं तमाम संकेतों से जुड़ी है वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की साड़ी। दरअसल, अगर आप थोड़ा सा ध्यान दें तो समझेंगे कि वित्त मंत्री ने जब जो साड़ी पहनी वो अलग-अलग रंग और...

बिजनेस डेस्कः हर एक बजट खास होता है और इसके साथ ही देश की तरक्की और विकास में तेजी आती है। इन्हीं तमाम संकेतों से जुड़ी है वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की साड़ी। दरअसल, अगर आप थोड़ा सा ध्यान दें तो समझेंगे कि वित्त मंत्री ने जब जो साड़ी पहनी वो अलग-अलग रंग और राज्य से जुड़ी हुई थी। जैसे कि अगर आप इस बार की साड़ी देखें तो सफेद कलर की साड़ी जो कि आंध्र प्रदेश के लिए विशेष वित्तीय सहायता से जुड़ी हुई थी।

7 बजट, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की 7 साड़ियां

बजट 2024-2025 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पहनी Mangalagiri saree

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2024-25 का पूर्ण बजट पेश करने के लिए आंध्र प्रदेश की मैजेंटा बॉर्डर वाली ऑफ-व्हाइट मंगलगिरी साड़ी पहनी थी। तो बजट में आंध्र प्रदेश के लिए विशेष वित्तीय सहायता की भी घोषणा हुई। तो ऐसा कह सकते हैं उस साड़ी का चुनाव किया जो इस राज्य से जुड़ा हुआ था।

2024 के अंतरिम बजट में पहनी Kantha silk

इससे पहले फरवरी 2024 में उन्होंने 2024 का अंतरिम बजट पेश करते समय नीली साड़ी पहनी थी। ये साड़ी बंगाल के कांता सिल्क कपड़े में थी और उन्होंने बजट में भी यहां के लिए मत्स्य पालन क्षेत्र जिसे ब्लू इकॉनमी कहा जाता है उसके लिए खास घोषणाएं की थीं।

2023 बजट में पहनी थी Ilkal silk

2023 में उन्होंने टेम्पल बॉर्डर वाली इलकल सिल्क साड़ी पहनी थी जो लाल रंग थी। यह साड़ी कर्नाटक धारवाड़ क्षेत्र से जुड़ी हुई है और उस साल कर्नाटक के लिए उन्होंने कुछ खास घोषणाएं की थी।

2022 बजट में पहनी Bomkai saree Pochampally saree

2022 में बजट पेश करते समय सीतारमण ने भूरे रंग की बोमकाई साड़ी पहनी थी। ये साड़ी ओडिशा के गंजम जिले की हथकरघा कलाकृति है। इसी साल यहां के लिए बजट में कुछ खास घोषणाएं की गईं।

2021 बजट में पहनी Pochampally saree

2021 में उन्होंने हैदराबाद के पोचमपल्ली गांव से एक ऑफ-व्हाइट पोचमपल्ली साड़ी पहनी थी जो अपने अनूठे पैटर्न के लिए जानी जाती है। इसी साल बजट में इस राज्य के लिए कुछ मददगार घोषणाएं की गई थीं।

2020 के बजट में Yellow silk saree

2020 में, उन्होंने बजट पेश करने के लिए पीली सिल्क की साड़ी पहनी थी। पीला रंग भारत की समृद्धि का प्रतीक माना जाता है और उनकी साड़ी को भारत की समृद्ध संस्कृति और उसकी समृद्धि के प्रतीक के रूप में देखा जाता था। उस साल का बजट देश में समृद्ध संस्कृति और उसकी समृद्धि से जुड़ा हुआ था।

2019 बजट में Pink Mangalgiri saree

2019 में, सीतारमण सुनहरे बॉर्डर वाली गुलाबी मंगलगिरी साड़ी पहने नजर आई थीं। इस दौरान उन्होंने प्रत्येक राज्य और हर एक क्षेत्र से हथकरघा और कढ़ाई को बढ़ावा देते हुए देश के लिए बड़ी घोषणाएं की थीं।

Related Story

    Trending Topics

    Afghanistan

    134/10

    20.0

    India

    181/8

    20.0

    India win by 47 runs

    RR 6.70
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!