SEBI: सेबी की एक खबर.....और अनिल अंबानी को 2126 करोड़ रुपए का घाटा

Edited By jyoti choudhary,Updated: 23 Aug, 2024 03:30 PM

a news from sebi and anil ambani suffers a loss of rs 2126 crore

दिग्गज बिजनेसमैन अनिल अंबानी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। सेबी की एक खबर से अनिल अंबानी के शेयर धड़ाधड़ गिरने लगे। सेबी ने अनिल अंबानी पर पांच साल के लिए बैन लगा दिया है और उनके साथ-साथ 24 अन्य संस्थाओं को भी इसी तरह की पाबंदियों का सामना...

बिजनेस डेस्कः दिग्गज बिजनेसमैन अनिल अंबानी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। सेबी की एक खबर से अनिल अंबानी के शेयर धड़ाधड़ गिरने लगे। सेबी ने अनिल अंबानी पर पांच साल के लिए बैन लगा दिया है और उनके साथ-साथ 24 अन्य संस्थाओं को भी इसी तरह की पाबंदियों का सामना करना पड़ा है।

इस खबर के बाद से अनिल अंबानी के शेयरों में लोअर सर्किट लगने के साथ गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया। उनकी शेयर बाजार में लिस्टेड 3 कंपनियों की ही बात करें तो रिलायंस इंफ़्रा, रिलाइंस पावर और रिलायंस होम में महज 4 घंटे में 14 फीसदी तक की गिरावट आ गई। इस बीच इन कंपनियों का मार्केट कैप 2126 करोड़ डूब गया। आइए जानते हैं अनिल अंबानी को कहां कितना नुकसान हुआ है।

PunjabKesari

शेयरों में आई गिरावट

अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर में जोरदार गिरावट दर्ज की गई है। दिन के 12 बजे रिलायंस पावर का शेयर 5 फीसदी से ज्यादा गिर गया। रिलायंस पावर के शेयरों में बीते 3 दिन से जोरदार तेजी दर्ज की जा रही थी लेकिन सेबी कि खबर आते ये धड़ाम हो गया। यही हाल रिलायंस इंफ्रा और रिलायंस होम का भी है।

किस कंपनी को कितना हुआ नुकसान

Reliance Infra

शुक्रवार के कारोबारी सत्र में रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड, रिलायंस पावर लिमिटेड और रिलायंस होम फाइनेंस के शेयरों में भारी गिरावट आई। सबसे ज्यादा गिरावट रिलायंस इंफ्रा में आई है। कंपनी का शेयर 14.19 प्रतिशत गिरकर 202 रुपए के दिन के निचले स्तर पर पहुंच गया। वहीं, कंपनी का मार्केट कैप लुढक कर 8.28 हजार करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी को 1172 करोड़ का नुकसान हो गया।

Reliance Power

रिलायंस पावर के शेयर ने आज ही 38.07 रुपए पर अपना रिकॉर्ड हाई बनाया था। सेबी कि खबर आने के बाद कंपनी के शेयर में 9.51 फीसदी की गिरावट आई और शेयर 34.45 रुपए के लोअर सर्किट पर पहुंच गए। कंपनी के नुक्सान कि बात करें तो रिलायंस पावर का मार्केट कैप आज 13.83 हजार करोड़ से लुढ़क गया और कंपनी को 932 करोड़ का नुकसान हुआ है।

Reliance Home

रिलायंस होम कि बात करें तो शेयर 5 फीसदी से ज्यादा गिरकर 4.46 रुपए के लोअर सर्किट स्तर पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी को 22 करोड़ का नुकसान हुआ है।

तीनों कंपनियों के नुकसान को देखें तो 4 घंटे में 2126 करोड़ रुपए डूब गए। शेयरों में ये गिरावट सेबी द्वारा अनिल अंबानी और रिलायंस होम के पूर्व प्रमुख अधिकारियों सहित 24 अन्य संस्थाओं को कंपनी से धन के डायवर्जन पर पांच साल के लिए सिक्योरिटी मार्केट से बैन होने के बाद आया है।

PunjabKesari

क्या है मामला?

सेबी ने इनपर कंपनी से फंड डायवर्जन के आरोप में बड़ी कार्रवाई की है। सेबी ने अनिल अंबानी पर 25 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है और उन्हें 5 साल की अवधि के लिए किसी भी लिस्टेड कंपनी या बाजार नियामक के साथ रजिस्टर्ड किसी भी मध्यस्थ में डायरेक्टर या प्रमुख प्रबंधकीय पसनेल के रूप में सिक्योरिटी मार्केट से जुड़ने पर रोक लगा दी है। मार्केट रेगुलेटर सेबी ने अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस होम फाइनेंस पर भी 6 लाख का जुर्माना लगाया है और इस कंपनी को 6 महीने के लिए बैन कर दिया गया है।

सेबी की ओर से 22 पन्नों के अंतिम आदेश में कहा गया कि अनिल अंबानी ने आरएचएफएल के प्रमुख प्रबंधकीय कर्मियों की मदद से आरएचएफएल से फंड निकालने के लिए एक धोखाधड़ी योजना बनाई थी, जिसे उन्होंने अपने से जुड़ी संस्थाओं को लोन के रूप में छिपाकर रखा था। हालांकि आरएचएफएल के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर ने इस तरह के लोन देने के तरीकों को रोकने के लिए सख्त निर्देश जारी किए थे और नियमित रूप से कॉर्पोरेट लोन की जांच की थी लेकिन कंपनी के मैनेजमेंट ने इन आदेशों को नजरअंदाज किया। इससे पता चलता है कि शासन में महत्वपूर्ण विफलता है, जो अनिल अंबानी के प्रभाव में कुछ प्रमुख प्रबंधकीय कर्मियों की ओर से संचालित है।
 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!