Edited By jyoti choudhary,Updated: 13 Mar, 2025 10:22 AM

बुधवार को राहत के बाद आज गुरुवार (13 मार्च) को एक बार फिर सोने की कीमतों में तेजी जारी है। MCX पर सोने का भाव 0.13 फीसदी की बढ़त के साथ 86,802 रुपए पर है जबकि चांदी की कीमत में गिरावट आई है। चांदी 0.18 फीसदी गिरकर 99,300 रुपए प्रति किग्रा पर है।
बिजनेस डेस्कः बुधवार को राहत के बाद आज गुरुवार (13 मार्च) को एक बार फिर सोने की कीमतों में तेजी जारी है। MCX पर सोने का भाव 0.13 फीसदी की बढ़त के साथ 86,802 रुपए पर है जबकि चांदी की कीमत में गिरावट आई है। चांदी 0.18 फीसदी गिरकर 99,300 रुपए प्रति किग्रा पर है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के दाम
अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्ती के साथ हुई। लेकिन बाद में सोने भाव तेजी के साथ कारोबार करने लगे। Comex पर सोना 2,943.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,946.80 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 5.70 डॉलर की तेजी के साथ 2,952.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 33.72 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 33.74 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.02 डॉलर की नरमी के साथ 33.72 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।
फुटकर लिवाली से सोने में मामूली तेजी, चांदी में 1,300 रुपए का उछाल
मामूली खुदरा लिवाली के साथ-साथ आभूषणों की मांग के बीच बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में मामूली तेजी आई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 60 रुपए की तेजी के साथ 88,850 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। इसका पिछला बंद भाव 88,790 रुपए प्रति 10 ग्राम था। वहीं 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी 60 रुपए की तेजी के साथ 88,450 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। चांदी की कीमत 1,300 रुपए बढ़कर करीब तीन सप्ताह के उच्चतम स्तर 1,00,200 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले बाजार बंद में यह 98,900 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।