कर लें तैयारी, दिवाली-छठ पर इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक कर लें छुट्टियों की लिस्ट

Edited By jyoti choudhary,Updated: 22 Oct, 2024 12:44 PM

banks will remain closed for these many days on diwali and chhath

दिवाली का त्योहार नजदीक आ रहा है, जो भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक है और इसे पब्लिक हॉलिडे के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर कार्यालयों और विभिन्न संस्थानों के साथ-साथ बैंकों में भी छुट्टियां होती हैं। दिवाली के अलावा इसके बाद आने वाले छठ...

बिजनेस डेस्कः दिवाली का त्योहार नजदीक आ रहा है, जो भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक है और इसे पब्लिक हॉलिडे के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर कार्यालयों और विभिन्न संस्थानों के साथ-साथ बैंकों में भी छुट्टियां होती हैं। दिवाली के अलावा इसके बाद आने वाले छठ पर्व के दौरान भी कई स्थानों पर बैंकों में छुट्टी रहेगी। ऐसे में अगर बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो उसे समय पर निपटा लें। आइए जानते हैं कि इस साल दिवाली और छठ के दौरान बैंकों में कब और कितने दिन छुट्टी रहेगी।

इस साल दिवाली कब मनाया जाएगा?

भारत में इस साल दिवाली का त्यौहार कब मनाया जाएगा, इसे लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। दिवाली हर साल कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है। इस साल अमावस्या 31 अक्टूबर, गुरुवार को दोपहर 3:12 बजे से शुरू होकर 1 नवंबर, शुक्रवार को शाम 5:53 बजे तक रहेगी। दिवाली पर सूर्यास्त के बाद दीप जलाने और लक्ष्मी पूजन करने की परंपरा है। हालांकि, अमावस्या 1 नवंबर को शाम 6 बजे से पहले ही समाप्त हो जाएगी। ऐसे में लक्ष्मी पूजन 31 अक्टूबर को किया जाएगा।

बैंक कब बंद रहेंगे?

31 अक्टूबर: दिवाली (दीपावली)/काली पूजा/सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन/नरक चतुर्दशी- त्रिपुरा, उत्तराखंड, सिक्किम, मणिपुर, महाराष्ट्र, मेघालय, जम्मू-कश्मीर को छोड़कर बाकी देशभर में बैंक बंद
1 नवंबर: दिवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन)/दीपावली/कुट/कन्नड़ राज्योत्सव- त्रिपुरा, कर्नाटक, उत्तराखंड, सिक्किम, मणिपुर, जम्मू—कश्मीर, महाराष्ट्र, मेघालय में बैंक बंद
2 नवंबर: दिवाली (बाली प्रतिपदा)/बलिपदमी/लक्ष्मी पूजा (दीपावली)/गोवर्धन पूजा/विक्रम संवंत नव वर्ष दिवस— गुजरात, कर्नाटक, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र में बैंक बंद
7 नवंबर: छठ (शाम का अर्घ्य)- पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड में बैंक बंद
8 नवंबर: छठ (सुबह का अर्घ्य)/वंगला महोत्सव- बिहार, झारखंड, मेघालय में बैंक बंद

दिवाली से पहले अब 26 अक्टूबर को महीने के चौथे शनिवार और 27 अक्टूबर को रविवार के चलते बैंक पूरे देश में बंद रहेंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Kolkata Knight Riders

174/8

20.0

Royal Challengers Bangalore

177/3

16.2

Royal Challengers Bengaluru win by 7 wickets

RR 8.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!