Petrol-Diesel Price Alert: जारी हुए पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट रेट, चेक करें क्या हुआ बदलाव

Edited By jyoti choudhary,Updated: 09 Nov, 2024 10:58 AM

before filling the tank of your vehicle check the price of petrol and diesel

राष्ट्रीय तेल कंपनियों द्वारा हर रोज पेट्रोल-डीजल की कीमतें अपडेट की जाती हैं। 9 नंवबर की सुबह पेट्रोल-डीजल की रेट लिस्ट जारी हुई है। शनिवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की...

बिजनेस डेस्कः राष्ट्रीय तेल कंपनियों द्वारा हर रोज पेट्रोल-डीजल की कीमतें अपडेट की जाती हैं। 9 नंवबर की सुबह पेट्रोल-डीजल की रेट लिस्ट जारी हुई है। शनिवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। आइए जानते हैं, महानगरों में क्या है पेट्रोल की कीमत? 

कच्चे तेल की कीमत

इंटरनेशनल मार्केट में ब्रेंट क्रूड 73.87 डॉलर प्रति बैरल है, जबकि WTI क्रूड 70.38 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। वहीं, भारत की बात करें तो सरकारी तेल कंपनियों ने आज (शनिवार), 9 नवंबर 2024 को भी सभी महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर ही रखी हैं।

मुंबई, दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई में आज क्या है पेट्रोल-डीजल के दाम?

नई दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपए प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.44 रुपए है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 104.95 रुपए प्रति लीटर है। वहीं, चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.80 रुपए प्रति लीटर है। वहीं दिल्ली में डीजल की कीमत 87.67 रुपए है। मुंबई में 89.97 रुपए है। कोलकाता में 91.76 रुपए और चेन्नई में डीजल के दाम 92.39 रुपए प्रति लीटर है। 

आखिरी बार मार्च में बदली थी कीमतें

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लंबे समय से कोई बदलाव नहीं हुआ है। आखिरी बार मार्च 2024 में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती की गई थी। 14 मार्च 2024 को पेट्रोल और डीजल के भाव बदले थे और उसके बाद से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं आया है। उस वक्त पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 2-2 रुपए प्रति लीटर की कटौती की गई थी।

हर दिन सुबह 6 बजे अपडेट होती है पेट्रोल-डीजल की कीमत

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं।

SMS से ऐसे चेक करें अपने शहर में तेल का रेट

बता दें कि राज्य स्तर पर पेट्रोल पर लगने वाले टैक्स की वजह से अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें भी अलग होती हैं। आप अपने फोन से SMS के जरिए भी रोज भारत के प्रमुख शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। अपने शहर का RSP कोड जानने के लिए यहां क्लिक करें।

Related Story

Trending Topics

IPL
Kolkata Knight Riders

174/8

20.0

Royal Challengers Bangalore

177/3

16.2

Royal Challengers Bengaluru win by 7 wickets

RR 8.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!