मस्क को पछाड़ बेजोस बने दुनिया के सबसे अमीर, अडानी से आगे निकले अंबानी

Edited By jyoti choudhary,Updated: 28 Jun, 2024 11:15 AM

bezos overtakes musk to become the world s richest ambani overtakes adani

अरबपतियों की लिस्ट में आज भी उथल-पुथल नजर आ रही है। जेफ बेजोस एक बार फिर दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। उन्होंने एलन मस्क को पछाड़ कर पहला स्थान हासिल किया है। वहीं, रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी अब अडानी ग्रुप के मालिक गौतम अडानी को काफी...

बिजनेस डेस्कः अरबपतियों की लिस्ट में आज भी उथल-पुथल नजर आ रही है। जेफ बेजोस एक बार फिर दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। उन्होंने एलन मस्क को पछाड़ कर पहला स्थान हासिल किया है। वहीं, रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी अब अडानी ग्रुप के मालिक गौतम अडानी को काफी पीछे छोड़ 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं। जेनसेन हुआंग भी उनसे पीछे हैं। हालांकि, इस साल की कमाई में हुआंग और अडानी मुकेश अंबानी से आगे हैं।

बर्नार्ड अर्नाल्ट 200 अरब डॉलर क्लब से बाहर

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स की ताजा रैंकिंग में अमेजन के पूर्व सीईओ जेफ बेजोस अब दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। टेस्ला के सीईओ एलन मस्क खिसक कर दूसरे स्थान पर आ गए हैं और बर्नार्ड अर्नाल्ट 200 अरब डॉलर क्लब से बाहर हो गए हैं। जेफ बेजोस की संपत्ति में गुरुवार को 3.97 अरब डॉलर का इजाफा हुआ और उनका नेटवर्थ अब 220 अरब डॉलर हो गया है। इनके सापेक्ष एलन मस्क की संपत्ति केवल 751 मिलियन डॉलर ही बढ़ पाई और उनका नेटवर्थ 217 अरब डॉलर हो गया।

PunjabKesari

बर्नार्ड अर्नाल्ट की दौलत गुरुवार को 2.49 अरब डॉलर घटकर 199 अरब डॉलर रह गई। अभी दुनिया के अमीरों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर काबिज फ्रांस का यह अरबपति कुछ महीने पहले सबसे अमीर शख्स था। चौथे नंबर पर मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग है। गुरुवार को 2.22 अरब डॉलर की कमाई करने वाले जुकरबर्ग का नेटवर्थ 185 अरब डॉलर पर पहुंच गया है।

PunjabKesari

रैंकिंग में अडानी से आगे अंबानी, लेकिन कमाई में पीछे

एशिया के सबसे रईस शख्स मुकेश अंबानी अपने हमवतन गौतम अडानी से इस रैंकिंग में काफी ऊपर पहुंच गए हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में पिछले तीन दिन से उछाल जारी है और अब वह 116 अरब डॉलर के नेटवर्थ के साथ अडानी से 3 पायदान ऊपर 11वें स्थान पर हैं। अडानी 105 अरब डॉलर के साथ 14वें पोजीशन पर हैं। यही नहीं, अंबानी दुनिया में इस साल सबसे अधिक कमाई करने वाले जेनसेन हुआंग से भी दो पायदान ऊपर हैं। हुआंग 109 अरब डॉलर के साथ 13वें स्थान पर हैं।

PunjabKesari

इस साल सबसे अधिक कमाई करने वाले टॉप-10 रईस

1. जेनसेन हुआंग 64.8 अरब डॉलर
2. मार्क जुकरबर्ग 56.5 अरब डॉलर
3. जेफ बेजोस 42.7 अरब डॉलर
4. लैरी पेज 37.7 अरब डॉलर
5. माइकल डेल 35.6 अरब डॉलर
6. सर्गी ब्रिन 34.4 अरब डॉलर
7. लैरी एलिसन 30.2 अरब डॉलर
8. स्टीव बाल्मर 25.2 अरब डॉलर
9. गौतम अडानी 21 अरब डॉलर
10. मुकेश अंबानी 19.9 अरब डॉलर

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!