Breaking




Ambani-Adani को बड़ा झटका, इन कारोबारियों को भी हुआ भारी नुकसान

Edited By jyoti choudhary,Updated: 14 Apr, 2025 04:24 PM

big blow to adani ambani these indian businessmen also suffered huge losses

वर्ष 2025 की शुरुआत से अब तक भारत के शीर्ष उद्योगपतियों की कुल संपत्ति में करीब 30.5 अरब डॉलर (लगभग ₹2.6 लाख करोड़) की गिरावट दर्ज की गई है। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, शेयर बाजार में अस्थिरता और अमेरिकी व्यापार नीतियों के कारण यह गिरावट आई है।

बिजनेस डेस्कः वर्ष 2025 की शुरुआत से अब तक भारत के शीर्ष उद्योगपतियों की कुल संपत्ति में करीब 30.5 अरब डॉलर (लगभग ₹2.6 लाख करोड़) की गिरावट दर्ज की गई है। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, शेयर बाजार में अस्थिरता और अमेरिकी व्यापार नीतियों के कारण यह गिरावट आई है।

अमेरिकी नीतियों से वैश्विक व्यापार पर असर

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा आयात-निर्यात पर भारी टैरिफ लगाए जाने से वैश्विक व्यापार तनाव बढ़ा है। इसके चलते निवेशकों का भरोसा कमजोर हुआ है और शेयर बाजारों में गिरावट आई है। भारत भी इससे अछूता नहीं रहा। इस वित्तीय संकट का असर मुकेश अंबानी, गौतम अडानी, शिव नादर, सावित्री जिंदल, दिलीप सांघवी और अजीम प्रेमजी जैसे भारत के बड़े उद्योगपतियों पर भी पड़ा है।

PunjabKesari

भारत के दिग्गजों को नुकसान

सबसे पहले बात करते हैं भारत के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी की। उनकी संपत्ति में 3.42 बिलियन डॉलर की गिरावट आई है। इसी के साथ, वह दुनिया के 10 सबसे अमीर आदमियों की लिस्ट से भी बाहर हो गए हैं। इस लिस्ट में अब वह 87.2 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ 17वें नंबर पर हैं। उनकी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज और जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर को इस साल क्रमश: 0.10 और 24 फीसदी का नुकसान हुआ है। 

गौतम अडानी को $6.05 बिलियन का नुकसान हुआ है और अडानी एंटरप्राइजेज के शेयरों में 9% तक की गिरावट आई है। HCL टेक्नोलॉजीज के मालिक शिव नादर को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। उनकी संपत्ति में 10.5 बिलियन डॉलर की कमी आई है। शपूर मिस्त्री की संपत्ति में भी $6.50 बिलियन की कमी दर्ज की गई है। सावित्री जिंदल की संपत्ति में भी $2.4 बिलियन की कमी दर्ज की गई है। 

PunjabKesari

शेयर बाजार की हालत खराब

  • सेंसेक्स और निफ्टी में अब तक 4.5% की गिरावट आई है।
  • BSE मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में क्रमशः 14% और 17% की गिरावट दर्ज हुई है।

FII निकासी ने और बढ़ाई चिंता

विदेशी निवेशकों (FII) द्वारा भारतीय बाजार से पूंजी निकालना इस गिरावट का प्रमुख कारण है। वैश्विक मंदी की आशंका और ऊँचे मूल्यांकन ने निवेशकों को सतर्क कर दिया है।
 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!