सोने में बड़ी गिरावट, COMEX पर ऑल टाइम हाई से फिसली कीमत, भारत में हो सकता है ₹2,700 तक सस्ता!

Edited By jyoti choudhary,Updated: 27 Feb, 2025 03:15 PM

big fall in gold price slips from all time high may become

बुलियन मार्केट में सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना अपने ऑल टाइम हाई से $80 नीचे आ गया है, जिससे इसमें कुल 3% की गिरावट दर्ज की गई है। भारत में भी इसका असर देखने को मिल सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार,...

बिजनेस डेस्कः बुलियन मार्केट में सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना अपने ऑल टाइम हाई से $80 नीचे आ गया है, जिससे इसमें कुल 3% की गिरावट दर्ज की गई है। भारत में भी इसका असर देखने को मिल सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, भारत में 24 कैरेट सोने में करीब ₹2,700 प्रति 10 ग्राम की गिरावट देखने को मिल सकती है। खबर लिखे जाने के समय कॉमैक्स (COMEX) पर सोना करीब 1.35% की गिरावट के साथ $2,890 प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का भाव 0.78 फीसदी गिरकर 85,200 रुपए पर कारोबार कर रहा है।  

सर्राफा बाजार में क्या है सोने-चांदी की कीमत?

रुपए के मूल्य में गिरावट आने के बीच मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने में दूसरे दिन भी तेजी जारी रही। सोने की कीमत 250 रुपए बढ़कर 89,350 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 250 रुपए बढ़कर 88,950 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया था। इसका पिछला बंद भाव 88,700 रुपए प्रति 10 ग्राम था। 20 फरवरी को 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने ने क्रमश: 89,450 रुपए और 89,050 रुपए प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर को छुआ था। हालांकि, चांदी की कीमत 500 रुपए की गिरावट के साथ एक लाख रुपए के स्तर से नीचे 99,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Kolkata Knight Riders

174/8

20.0

Royal Challengers Bangalore

177/3

16.2

Royal Challengers Bengaluru win by 7 wickets

RR 8.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!