बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 930 अंक गिरकर 80,220 पर बंद, Nifty 24,500 के नीचे

Edited By jyoti choudhary,Updated: 22 Oct, 2024 03:37 PM

big fall in the market bse fell 930 points to close at 80 220

शेयर बाजार में आज यानी 22 अक्टूबर को बड़ी गिरावट देखने को मिली। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 930 अंक की गिरावट के साथ 80,220 के स्तर जबकि निफ्टी में भी 309 अंक की गिरावट रही, ये 24,472 के स्तर पर बंद हुआ।

मुंबईः शेयर बाजार में आज यानी 22 अक्टूबर को बड़ी गिरावट देखने को मिली। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 930 अंक की गिरावट के साथ 80,220 के स्तर जबकि निफ्टी में भी 309 अंक की गिरावट रही, ये 24,472 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 में गिरावट और 7 में तेजी देखने को मिल रही है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 43 में गिरावट और 7 में तेजी देखने को मिल रही है। NSE के सभी सेक्टर में गिरावट है। रियल्टी सेक्टर सबसे ज्यादा गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।

एशियाई बाजारों में आज मिलाजुला कारोबार

  • एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 1.43% की गिरावट है। वहीं कोरिया के कोस्पी में 1.01% की गिरावट और चीन के शंघाई कम्पोजिट में 0.25% की तेजी है।
  • 21 अक्टूबर को अमेरिका का डाओ जोंस 0.80% गिरकर 42,931 पर और S&P 500 0.18% गिरकर 5,853 पर बंद हुआ। नैस्डैक 0.27% चढ़कर 18,540 पर बंद हुआ।
  • NSE के डेटा के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 21 अक्टूबर को ₹2,261 करोड़ के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने ₹3,225 करोड़ के शेयर खरीदे।

कल बाजार में रही थी गिरावट

इससे पहले कल यानी 21 अक्टूबर को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स 73 अंक की गिरावट साथ 81,151 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 72 अंक की गिरावट रही, ये 24,781 के स्तर पर बंद हुआ था।

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!