mahakumb

Gautam Adani News: गौतम अडानी की संपत्ति में बड़ी गिरावट, अमीरों की लिस्ट में 23वें स्थान पर पहुंचे

Edited By jyoti choudhary,Updated: 15 Feb, 2025 05:47 PM

big in gautam adani s wealth he reached 23rd place in the list of rich

देश के तीसरे सबसे बड़े औद्योगिक घराने अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की संपत्ति में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के अनुसार, शुक्रवार को उनकी नेटवर्थ 2.73 अरब डॉलर (करीब ₹23,660 करोड़) घटकर 66.1 अरब डॉलर रह गई। इस साल अब...

बिजनेस डेस्कः देश के तीसरे सबसे बड़े औद्योगिक घराने अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की संपत्ति में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के अनुसार, शुक्रवार को उनकी नेटवर्थ 2.73 अरब डॉलर (करीब ₹23,660 करोड़) घटकर 66.1 अरब डॉलर रह गई। इस साल अब तक उनकी संपत्ति में 12.6 अरब डॉलर की गिरावट आ चुकी है। इसके चलते वे दुनिया के अमीरों की सूची में 23वें स्थान पर खिसक गए हैं और एशिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति का स्थान भी खतरे में है। चीन के झोंग शैनशैन 57.4 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ एशिया में तीसरे और वैश्विक सूची में 24वें स्थान पर हैं।

घरेलू शेयर बाजार में लगातार आठ सत्र से गिरावट आ रही है। इस कारण भारतीय रईसों की नेटवर्थ में गिरावट आई है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में इस साल 4.55 अरब डॉलर की गिरावट आई है। वह 86.1 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 17वें नंबर पर बने हुए हैं। एचसीएल के शिव नाडर ने इस साल 4.14 अरब डॉलर, शापूरजी मिस्त्री ने 2.18 अरब डॉलर, अजीम प्रेमजी ने 18.8 करोड़ डॉलर, सावित्री जिंदल ने 5.20 अरब डॉलर और सन फार्मा के दिलीप सांघवी ने 3.40 अरब डॉलर गंवाए हैं।

मस्क और जुकरबर्ग का हाल

दुनिया में सबसे ज्यादा नेटवर्थ गंवाने के मामले में एलन मस्क पहले नंबर पर हैं जबकि सबसे ज्यादा कमाई करने में मार्क जुकरबर्ग सबसे आगे हैं। दुनिया के सबसे बड़े रईस मस्क की नेटवर्थ में इस साल 34.1 अरब डॉलर गंवाए हैं। अब उनकी नेटवर्थ 398 अरब डॉलर रह गई है। दूसरी तरफ फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म्स के सीईओ जुकरबर्ग की नेटवर्थ में इस साल 52 अरब डॉलर की तेजी आई है। वह 259 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में मस्क के बाद दूसरे नंबर पर हैं।
 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!