Breaking




Gold Silver rate on MCX: सोने की कीमतों में बड़ा उछाल, चांदी भी ₹95,600 के पार

Edited By jyoti choudhary,Updated: 21 Apr, 2025 10:14 AM

big jump in gold prices silver also crosses 95 600

सोने-चांदी की लगातार बढ़ रही कीमतों में आज भी तेजी जारी है। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार (21 अप्रैल) को MCX पर सोने का भाव 96,423 रुपए के लेवल पर है जबकि चांदी की कीमत 95,625 रुपए के आसपास कारोबार कर रही है।

बिजनेस डेस्कः सोने-चांदी की लगातार बढ़ रही कीमतों में आज भी तेजी जारी है। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार (21 अप्रैल) को MCX पर सोने का भाव 96,423 रुपए के लेवल पर है जबकि चांदी की कीमत 95,625 रुपए के आसपास कारोबार कर रही है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना ऑल टाइम हाई पर

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। Comex पर सोना 3,347 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,328.40 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 67.40 डॉलर की तेजी के साथ 3,395.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के वायदा भाव आज 3,397.60 डॉलर के भाव पर ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए। Comex पर चांदी के वायदा भाव 32.44 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 32.47 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.19 डॉलर की तेजी के साथ 32.66 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

सोने की कीमतों में तेजी के कारण

ट्रेड वॉर और ग्लोबल मंदी का खतरा बढ़ा

अमेरिका की टैरिफ नीति के चलते वैश्विक व्यापार तनाव (ट्रेड वॉर) गहराने लगा है। इसका असर वैश्विक आर्थिक विकास पर पड़ सकता है। मंदी की आशंका के चलते निवेशक सुरक्षित विकल्प की ओर रुख कर रहे हैं और सोना ऐसे समय में सबसे सुरक्षित निवेश माना जाता है।

शादी का सीजन और गहनों की मांग में तेजी

आने वाले महीनों में शादी का मौसम शुरू होने वाला है। इससे सोने के आभूषणों की मांग बढ़ रही है। मुंबई, दिल्ली और चेन्नई जैसे बड़े शहरों में ज्वेलर्स का कहना है कि ऊंची कीमतों के बावजूद लोग सोने की खरीदारी कर रहे हैं, क्योंकि इसे निवेश और शुभता का प्रतीक माना जाता है।

सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें

हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।
 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!