Breaking




9 महीनों की सबसे बड़ी गिरावट, मात्र 3 मिनट में डूबे 1.33 लाख करोड़, निवेशकों में चिंता

Edited By jyoti choudhary,Updated: 04 Mar, 2025 11:01 AM

biggest fall in 9 months 1 33 lakh crores lost in just 3 minutes

मार्च के दूसरे कारोबारी दिन भी भारतीय शेयर बाजार में गिरावट जारी रही। बाजार खुलते ही सेंसेक्स में 450 से ज्यादा अंकों की गिरावट दर्ज की गई, जिससे यह 9 महीनों के सबसे खराब लेवल पर पहुंच गया। इस गिरावट के पीछे अमेरिका द्वारा लगाए गए नए टैरिफ,...

बिजनेस डेस्कः मार्च के दूसरे कारोबारी दिन भी भारतीय शेयर बाजार में गिरावट जारी रही। बाजार खुलते ही सेंसेक्स में 450 से ज्यादा अंकों की गिरावट दर्ज की गई, जिससे यह 9 महीनों के सबसे खराब लेवल पर पहुंच गया। इस गिरावट के पीछे अमेरिका द्वारा लगाए गए नए टैरिफ, रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते बने भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक अनिश्चितताओं को प्रमुख कारण माना जा रहा है। जानकारों की मानें तो मार्च के महीने में भी शेयर बाजार में गिरावट बनी रह सकती है। अगर ऐसा हुआ तो यह लगा 6वां महीना होगा जब सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान पर बंद होंगे।  

3 मिनट में निवेशकों के डूबे 1.33 लाख करोड़ 

शेयर बाजार की गिरावट से निवेशकों को बड़ा नुकसान हुआ। बाजार खुलने के मात्र 3 मिनट में बीएसई का मार्केट कैप 3,80,21,191.08 करोड़ रुपए से घटकर 3,78,87,914.33 करोड़ रुपए हो गया यानी 1,33,276.75 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ।

सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट जारी

मार्च के लगातार दूसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार में कमजोरी बनी रही। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 10 बजे 190 अंकों की गिरावट के साथ 72,897.70 पर कारोबार कर रहा था। शुरुआती तीन मिनटों में ही यह 452.4 अंकों की गिरावट के साथ 72,633.54 तक लुढ़क गया था। इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 64.75 अंकों की गिरावट के साथ 22,054.55 पर ट्रेड कर रहा था, जबकि सत्र के दौरान यह 21,964.60 तक पहुंच गया।

9 महीनों के सबसे निचले स्तर पर बाजार

अगर पिछले 9 महीनों के ट्रेंड को देखें, तो सेंसेक्स पहली बार 72,000 के नीचे फिसला है। इससे पहले 5 जून 2024 को यह स्तर देखा गया था। इसी तरह, निफ्टी भी जून 2024 के बाद पहली बार 22,000 से नीचे आ गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि ट्रंप टैरिफ और वैश्विक अनिश्चितताओं के चलते मार्च के महीने में भी बाजार पर दबाव बना रह सकता है।

किन शेयरों में गिरावट और बढ़त?

गिरावट वाले शेयर:

नेस्ले इंडिया और बजाज ऑटो में 2.50% से अधिक गिरावट
एचसीएल टेक और इंफोसिस में 1.5% की गिरावट
टाइटन के शेयर 1.36% गिरे

तेजी वाले शेयर:

एसबीआई और बीईएल में करीब 3% की बढ़त
इंडसइंड बैंक और पावर ग्रिड में 1% से अधिक की तेजी
अडानी इंटरप्राइजेज के शेयर 1% बढ़े
 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

IPL
Gujarat Titans

Mumbai Indians

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!