सेंसेक्स 200 अंक गिरावट के साथ 81,508 पर हुआ बंद

Edited By jyoti choudhary,Updated: 09 Dec, 2024 03:33 PM

bse closed at 81 508 with a decline of 200 points

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज यानी 9 दिसंबर को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 200 अंक की गिरावट के साथ 81,508 के स्तर पर वहीं निफ्टी में भी 52 अंक की गिरावट रही, ये 24,625 के स्तर पर बंद हुआ।

मुंबईः हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज यानी 9 दिसंबर को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 200 अंक की गिरावट के साथ 81,508 के स्तर पर वहीं निफ्टी में भी 52 अंक की गिरावट रही, ये 24,625 के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार

  • एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 0.27% की तेजी और कोरिया के कोस्पी में 2.13% की गिरावट है। वहीं चीन का शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स 0.36% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
  • NSE के डेटा के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 6 दिसंबर को ₹1,830.31 करोड़ के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने ₹1,659.06 करोड़ के शेयर खरीदे।
  • 6 दिसंबर को अमेरिका का डाओ जोंस 0.28% गिरकर 44,642 पर बंद हुआ। S&P 500 0.25% चढ़कर 6,090 पर और नैस्डैक 0.81% की तेजी के साथ 19,859 पर बंद हुआ।

शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार

इससे पहले शुक्रवार यानी 6 दिसंबर को सेंसेक्स 56 अंक की गिरावट के साथ 81,709 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 30 अंक की गिरावट थी, यह 24,677 के स्तर पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 में गिरावट और 13 में तेजी थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 32 में गिरावट और 18 में तेजी थी। NSE सेक्टोरल इंडेक्स में मेटल सेक्टर सबसे ज्यादा 1.23% की तेजी के साथ बंद हुआ था।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bangalore

Rajasthan Royals

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!