Edited By jyoti choudhary,Updated: 23 Oct, 2024 03:34 PM
![bse closes at 80 081 with a of 138 points](https://img.punjabkesari.in/multimedia/914/0/0X0/0/static.punjabkesari.in/2024_8image_08_34_360480031sensex-ll.jpg)
शेयर बाजार में आज यानी 23 अक्टूबर को दिनभर बढ़त देखने को मिली। कारोबारा के बंद होने के कुछ समय पहले बाजार में गिरावट आ गई। सेंसेक्स 138 अंक की गिरावट साथ 80,081 के स्तर पर, वहीं निफ्टी में भी करीब 36 अंक की गिरावट रही, ये 24,435 के स्तर पर बंद हुआ।
मुंबईः शेयर बाजार में आज यानी 23 अक्टूबर को दिनभर बढ़त देखने को मिली। कारोबारा के बंद होने के कुछ समय पहले बाजार में गिरावट आ गई। सेंसेक्स 138 अंक की गिरावट साथ 80,081 के स्तर पर, वहीं निफ्टी में भी करीब 36 अंक की गिरावट रही, ये 24,435 के स्तर पर बंद हुआ।
एशियाई बाजारों में आज मिलाजुला कारोबार रहा
- एशियाई बाजार में जापान के निक्केई में 0.29% की गिरावट है। वहीं कोरिया के कोस्पी में 0.81% और चीन के शंघाई कम्पोजिट में 0.80% की तेजी देखने को मिल रही है।
- 22 अक्टूबर को अमेरिका का डाओ जोंस 0.01% गिरकर 42,924 पर और S&P 500 0.04% गिरकर 5,851 पर बंद हुआ। नैस्डैक 0.18% चढ़कर 18,573 पर बंद हुआ।
- NSE के डेटा के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 22 अक्टूबर को ₹3,978 करोड़ के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने ₹5,869 करोड़ के शेयर खरीदे।
कल बाजार में रही थी गिरावट
इससे पहले कल यानी 22 अक्टूबर को सेंसेक्स 930 अंक (1.15%) की गिरावट के साथ 80,220 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 309 अंक (1.25%) की गिरावट रही थी, ये 24,472 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, BSE स्मॉल कैप 2,118 अंक (3.81%) गिरकर 53,530 के स्तर पर बंद हुआ।