Breaking




गिरावट के साथ बाजार बंद, सेंसेक्स 72989 और निफ्टी 22,082 के लेवल पर

Edited By jyoti choudhary,Updated: 04 Mar, 2025 03:33 PM

bse fell 300 points to 72700 level it and realty stocks fell

आज यानी मंगलवार (4 मार्च) को सेंसेक्स 96 अंक गिरकर 72989 के स्तर पर और निफ्टी 36 अंकों की गिरावट के साथ 22,082 के लेवल पर बंद हुआ।

मुंबईः आज यानी मंगलवार (4 मार्च) को सेंसेक्स 96 अंक गिरकर 72989 के स्तर पर और निफ्टी 36 अंकों की गिरावट के साथ 22,082 के लेवल पर बंद हुआ।

ग्लोबल मार्केट में गिरावट

  • एशियाई बाजारों में जापान के निक्केई में 1.82% की गिरावट है। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.51% गिरा है। चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.11% नीचे है।
  • 3 मार्च को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 11,639 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 12,308 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
  • 3 मार्च को अमेरिका का डाओ जोंस 1.48% गिरकर 43,191 के स्तर पर बंद हुआ। S&P 500 में 1.76% और नैस्डेक कंपोजिट में 2.64% की गिरावट रही।

बाजार में गिरावट का कारण

आज यानी 4 मार्च 2025 से मेक्सिको और कनाडा पर 25% टैरिफ लागू हो रहा है। चीन पर भी अतिरिक्त 10% टैरिफ लागू हो रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बीते दिनों कहा था, हम रेसिप्रोकल टैरिफ (जैसा को तैसा) लगाएंगे।

चाहे वो कोई भी देश हो- भारत या चीन, वे हम पर जितना चार्ज करते हैं, हम भी उतना ही करेंगे। दुनिया के बाकी देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ 2 अप्रैल से लागू होगा। भारत सहित अन्य देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने की धमकी से बाजार में अनिश्चितता है।

सोमवार को 112 अंक गिरा था सेंसेक्स

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार (3 मार्च) को सेंसेक्स 112 अंक गिरकर 73,085 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में 5 अंकों की गिरावट रही, यह 22,119 के स्तर बंद हुआ। सुबह सेंसेक्स ने हरे निशान में खुलने के बाद 73,649 का डे-हाई बनाया था। यानी, ऊपरी स्तरों से बाजार में करीब 550 अंकों की गिरावट आई। बैंक और मीडिया शेयर सबसे ज्यादा टूटे।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!