सेंसेक्स में 692 अंक की गिरावट, 78,525 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 181 अंक लुढ़का

Edited By jyoti choudhary,Updated: 20 Dec, 2024 12:55 PM

bse fell 692 points trading at 78 525 nifty also fell 181 points

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी शुक्रवार (20 दिसंबर) को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स करीब 692 अंक नीचे 78,525 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी में भी करीब 181 अंक की गिरावट है, ये 23,770 के स्तर पर कारोबार कर रहा...

मुंबईः हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी शुक्रवार (20 दिसंबर) को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स करीब 692 अंक नीचे 78,525 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी में भी करीब 181 अंक की गिरावट है, ये 23,770 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

शुक्रवार के कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में गिरावट और केवल 5 में तेजी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 37 में गिरावट और 13 में तेजी है। NSE के सेक्टोरल इंडाइसेज निफ्टी ऑटो में 0.63%, मीडिया में 0.91% और ऑयल एंड गैस में 0.78% की तेजी है। जबकि, बैंकों के शेयर में गिरावट है।

ग्लोबल मार्केट में मिलाजुला कारोबार

  • एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 0.20% की तेजी कोरिया के कोस्पी में 1.30% की गिरावट है। वहीं, चीन का शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स 0.54% ऊपर कारोबार कर रहा है।
  • NSE के डेटा के अनुसार, 19 दिसंबर को विदेशी निवेशकों (FIIs) की नेट सेल ₹4,224.92 करोड़ रुपए रही। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने ₹3,943.24 करोड़ के शेयर्स खरीदे।
  • 19 दिसंबर को अमेरिका का डाओ जोंस 0.036% तेजी के बाद पर 42,342 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 0.087% की गिरावट के साथ 5,867 और नैस्डैक 0.10% नीचे 19,372 के स्तर पर बंद हुआ।

कल बाजार में रही थी बड़ी गिरावट

अमेरिका के फेडरल रेट्स में कटौती और दुनियाभर के बाजारों में गिरावट का असर कल यानी गुरुवार (19 दिसंबर) को भारत के शेयर बाजार पर भी देखने को मिली। सेंसेक्स 964 अंकों की गिरावट के साथ 79,218 के स्तर पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी भी 247 अंक नीचे 23,951 के स्तर पर बंद हुआ। बैंक, मेटल और IT शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट रही। निफ्टी बैंक, मेटल और IT सभी इंडेक्स 1% से ज्यादा नीचे रहे। हालांकि, फार्मा और हेल्थकेयर इंडेक्स में 1.5% से ज्यादा की तेजी रही। बाजार में बिकवाली से निवेशकों की वेल्थ 2.61 लाख करोड़ रुपए घट गई। 19 दिसंबर को BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 449 लाख करोड़ रुपए रहा गया। 18 दिसंबर को यह लगभग 452 लाख करोड़ रुपए था।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bangalore

Gujarat Titans

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!