Breaking




सेंसेक्स 700 अंक गिकर 75,550 के स्तर पर आया, निफ्टी में 300 अंक की गिरावट

Edited By jyoti choudhary,Updated: 04 Apr, 2025 10:18 AM

bse fell 700 points to 75 550 nifty fell 300 points

शेयर बाजार में आज गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 700 अंक की गिरावट के साथ 75,550 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 300 अंक की गिरावट है, ये 23,000 से नीचे आ गया है। फार्मा, मेटल, आईटी और ऑटो शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट है।...

मुंबईः शेयर बाजार में आज गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 700 अंक की गिरावट के साथ 75,550 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 300 अंक की गिरावट है, ये 23,000 से नीचे आ गया है। फार्मा, मेटल, आईटी और ऑटो शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 में गिरावट और 4 में तेजी है। टाटा मोटर्स, टाटा स्टील और LT सेंसेक्स के टॉप लूजर्स है। टाटा मोटर्स और टाटा स्टील में करीब 4% की गिरावट है। वहीं एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस और भारती एयरटेल टाप गेनर्स है।

अमेरिकी बाजार का हाल

  • एशियाई बाजारों में जापान के निक्केई में 2.64%, कोरिया के कोस्पी इंडेक्स में 1.57% की गिरावट है। चीन का बाजार किंगमिंग फेस्टिवल के कारण बंद है।
  • 3 अप्रैल को अमेरिका का डाउ जोन्स 3.98%) गिरकर 40,545 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स में 4.84% की गिरावट रही। नैस्डेक कंपोजिट 5.97% गिरा।
  • 3 अप्रैल को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 2,806 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। वहीं, घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 221.47 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।

बाजार में गिरावट के तीन कारण

  • ट्रम्प का रेसिप्रोकल टैरिफ
  • विदेशी निवेशकों की बिकवाली
  • आर्थिक अनिश्चितता

कल सेंसेक्स 322 अंक गिरा

कल यानी 3 अप्रैल को सेंसेक्स 322 अंक की गिरावट के साथ 76,295 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी में भी 82 अंक की गिरावट रही, ये 23,250 के स्तर पर बंद हुआ।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!