Closing Bell: गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 398 अंक टूटा, Nifty 25,000 के नीचे

Edited By jyoti choudhary,Updated: 11 Sep, 2024 03:35 PM

closing bell market closed with decline bse fell by 398 points

शेयर बाजार में आज यानी 11 सितंबर को गिरावट देखने मिली। सेंसेक्स 398 अंक की गिरावट के साथ 81,523 के स्तर पर वहीं निफ्टी भी 122 अंक गिरा है, ये 24,918 के स्तर पर बंद हुआ।

मुंबईः शेयर बाजार में आज यानी 11 सितंबर को गिरावट देखने मिली। सेंसेक्स 398 अंक की गिरावट के साथ 81,523 के स्तर पर वहीं निफ्टी भी 122 अंक गिरा है, ये 24,918 के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजार में आज गिरावट

  • आज 3 कंपनियों के IPO के लिए बोली लगाने का आखिरी दिन है। इसमें बजाज हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड, क्रॉस लिमिटेड और टॉलिन्स टायर्स लिमिटेड शामिल हैं। 16 सितंबर को ये स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होंगी।
  • एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 0.81% और कोरिया के कोस्पी में 0.22% की गिरावट है। वहीं हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 1.45% और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.92% गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
  • 10 सितंबर को अमेरिकी बाजार का डाओ जोंस 0.23% गिरकर 40,736 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डैक 0.84% चढ़ा, ये 17,025 के स्तर पर बंद हुआ। S&P500 0.45% की बढ़त के साथ 5,495 पर बंद हुआ।
  • NSE के डेटा के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 10 सितंबर को ₹2,208.23 करोड़ के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने ₹275.37 करोड़ के शेयर बेचे।

कल बाजार में रही थी तेजी

इससे पहले कल यानी 10 सितंबर को शेयर बाजार में बढ़त देखने को मिली थी। सेंसेक्स 361 अंक की तेजी के साथ 81,921 के स्तर पर बंद हुआ था। इसके 30 शेयरों में से 24 में तेजी और 6 में गिरावट थी। वहीं निफ्टी में भी 104 अंक की तेजी थी। ये 25,041 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी 50 के 34 शेयर्स में तेजी और 16 में गिरावट देखने को मिली थी।
 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!