शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी 22,850 के स्तर पर

Edited By jyoti choudhary,Updated: 14 Feb, 2025 11:11 AM

bse fell by more than 500 points nifty also at 22 850 level

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी 14 फरवरी को सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 75,626 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 180 अंक की गिरावट है, ये 22,850 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

बिजनेस डेस्कः हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी 14 फरवरी को सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 75,626 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 180 अंक की गिरावट है, ये 22,850 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 में गिरावट और 6 में तेजी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 42 में तेजी और 8 में गिरावट है। NSE सेक्टोरल इंडेक्स के फार्मा सेक्टर में सबसे ज्यादा 2.54% की गिरावट है।

एशियाई बाजारों में तेजी

  • एशियाई बाजार में कोरिया के कोस्पी में 0.50% की तेजी है। हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग में 2.39% और चीन के शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स में 0.25% की तेजी है।
  • 13 फरवरी को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 2,789.91 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 2,934.50 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
  • 13 फरवरी को अमेरिका का डाओ जोंस 0.77% की तेजी के साथ 44,711 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 1.04% चढ़कर 6,115 पर बंद हुआ। नैस्डैक 1.50% चढ़ा।

कल गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार

इससे पहले कल यानी 13 फरवरी को सेंसेक्स 32 अंक की गिरावट के साथ 76,138 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 13 अंक की गिरावट रही, ये 23,031 के स्तर पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 में गिरावट और 15 में तेजी थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 27 में गिरावट और 23 में तेजी थी। NSE सेक्टोरल इंडेक्स के IT सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.00% की गिरावट थी।


 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Kolkata Knight Riders

174/8

20.0

Royal Challengers Bangalore

177/3

16.2

Royal Challengers Bengaluru win by 7 wickets

RR 8.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!