Closing Bell: लाल निशान पर बाजार बंद, सेंसेक्स 424 अंक गिरकर 75,311 पर बंद

Edited By jyoti choudhary,Updated: 21 Feb, 2025 03:33 PM

market closed in red bse fell 424 points to close at 75 311

सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार में गिरावट का दौर रहा। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 424 अंक की गिरावट के साथ 75,311 के स्तर पर जबकि निफ्टी में भी 117 अंक की गिरावट रही, ये 22,795 के स्तर पर बंद हुआ।

मुंबईः सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार में गिरावट का दौर रहा। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 424 अंक की गिरावट के साथ 75,311 के स्तर पर जबकि निफ्टी में भी 117 अंक की गिरावट रही, ये 22,795 के स्तर पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 75,130 के स्तर पर था। निफ्टी में भी 190 अंक की गिरावट थी, ये 22,720 के स्तर पर था।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 में गिरावट और 7 में तेजी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 42 में गिरावट और 8 में तेजी है। NSE सेक्टोरल इंडेक्स के ऑटो सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.09% की गिरावट है।
 

एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार

  • एशियाई बाजार में कोरिया के कोस्पी में 0.0053% की गिरावट है। हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग में 2.96% की गिरावट और चीन के शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स में 0.77% की तेजी है।
  • 20 फरवरी को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 3,311.55 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने भी 3,907.64 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
  • 19 फरवरी को अमेरिका का डाओ जोंस 1.01% की गिरावट के साथ 44,176 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 0.43% गिरकर 6,117 पर बंद हुआ। नैस्डैक 0.47% गिरा।

कल गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार

इससे पहले कल यानी 20 फरवरी को सेंसेक्स 203 अंक की गिरावट के साथ 75,735 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 19 अंक की गिरावट रही, ये 22,913 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, BSE स्मॉलकैप 599 अंक चढ़कर 46,054 के स्तर पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 में गिरावट और 15 में तेजी थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 22 में गिरावट और 28 में तेजी थी। NSE सेक्टोरल इंडेक्स के बैंकिंग, IT, फार्मा और FMCG सेक्टर गिरावट के साथ बंद हुए थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Kolkata Knight Riders

174/8

20.0

Royal Challengers Bangalore

177/3

16.2

Royal Challengers Bengaluru win by 7 wickets

RR 8.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!