Edited By jyoti choudhary,Updated: 10 Feb, 2025 10:37 AM

शेयर बाजार में आज यानी 10 फरवरी को गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 77,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 200 अंक की गिरावट है, ये 23,350 पर कारोबार कर रहा है।
मुंबईः शेयर बाजार में आज यानी 10 फरवरी को गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 77,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 200 अंक की गिरावट है, ये 23,350 पर कारोबार कर रहा है।
शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 शेयरों में गिरावट और 4 में तेजी देखने को मिल रही है। आज एनर्जी, IT और मेटल शेयर्स में ज्यादा गिरावट है। टाटा स्टील के शेयर में करीब 4% की गिरावट है।
शुक्रवार को बाजार में रही थी गिरावट
इससे पहले शुक्रवार यानी 7 फरवरी को शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 197 अंक की गिरावट के साथ 77,860 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी 43 अंक लुढ़ककर 23,559 के स्तर पर बंद हुआ था।