Stock Market Updates: सेंसेक्स में 700 अंक से ज्यादा की गिरावट, निफ्टी 23800 के नीचे

Edited By jyoti choudhary,Updated: 06 Jan, 2025 11:13 AM

bse fell by more than 700 points nifty below 23800

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज यानी 6 जनवरी को सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 78,506 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 238 अंक की गिरावट है, ये 23,766 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

मुंबईः हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज यानी 6 जनवरी को सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 78,506 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 238 अंक की गिरावट है, ये 23,766 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में गिरावट और 12 में तेजी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 34 में गिरावट और 17 में तेजी है। NSE सेक्टोरल इंडेक्स में PSU बैंक सबसे ज्यादा 2.94% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।

एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार

  • एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 1.25% की गिरावट और कोरिया के कोस्पी में 1.54% की तेजी है। वहीं, चीन का शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स 0.15% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
  • क्वाड्रेंट फ्यूचर टेक लिमिटेड और कैपिटल इन्फ्रा ट्रस्ट इनविट का IPO कल यानी 7 जनवरी को ओपन होगा। निवेशक 9 जनवरी तक इसके लिए बिडिंग कर सकेंगे। 14 जनवरी को शेयर BSE-NSE पर लिस्ट होगा।
  • NSE के डेटा के अनुसार, 3 जनवरी को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने ₹4,227.25 करोड़ के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने भी ₹820.60 करोड़ के शेयर खरीदे।
  • 3 जनवरी को अमेरिका का डाओ जोंस 0.80% तेजी के साथ 42,732 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 1.26% की बढ़त के साथ 5,942 और नैस्डैक 1.77% चढ़कर 19,621 के स्तर पर बंद हुआ।

शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार

इससे पहले शुक्रवार यानी 3 जनवरी को सेंसेक्स 720 अंक की गिरावट के साथ 79,223 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 183 अंक की गिरावट रही, ये 24,004 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में गिरावट और 10 में तेजी थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 32 में गिरावट और 18 में तेजी थी।

NSE सेक्टोरल इंडेक्स में IT सेक्टर सबसे ज्यादा 1.41% की गिरावट के साथ बंद हुआ था। वहीं, बैंकिंग, फार्मा, हेल्थकेयर और फाइनेंशियल सर्विसेज 1% से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुए थे। जबकि, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 1.26% और मीडिया सेक्टर में 1.70% की तेजी थी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bangalore

Gujarat Titans

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!