Stock Market Update: सेंसेक्स में 700 अंक से ज्यादा की गिरावट, 76,278 पर कारोबार कर रहा

Edited By jyoti choudhary,Updated: 17 Jan, 2025 11:01 AM

bse fell by more than 700 points trading at 76 278

शेयर बाजार में आज यानी 17 जनवरी को गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 760 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 76,278 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 190 अंक से ज्यादा की गिरावट है, ये 23,113 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। शुरुआती...

मुंबईः शेयर बाजार में आज यानी 17 जनवरी को गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 760 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 76,278 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 190 अंक से ज्यादा की गिरावट है, ये 23,113 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में गिरावट और 10 में तेजी देखने को मिल रही है। बैंकिंग और IT शेयर्स में ज्यादा गिरावट है।

आज एशियाई बाजारों में मिला जुला कारोबार

  • एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 0.84% और कोरिया के कोस्पी में 0.25% की गिरावट है। वहीं चीन के शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स में 0.40% की तेजी देखने को मिल रही है।
  • NSE के डेटा के अनुसार, 16 जनवरी को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 4,341 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 2,928 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
  • 16 जनवरी को अमेरिका का डाओ जोंस 0.16% की गिरावट के साथ 43,153 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 0.21% गिरकर 5,937 बंद हुआ। नैस्डैक इंडेक्स में 0.89% की गिरावट रही।

कल बाजार में रही थी तेजी

इससे पहले कल यानी 16 जनवरी को सेंसेक्स 318 अंक की तेजी के साथ 77,042 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 98 अंक की तेजी रही, ये 23,311 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, BSE स्मॉल कैप 735 अंक की तेजी के साथ 52,308 के स्तर पर बंद हुआ था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Kolkata Knight Riders

174/8

20.0

Royal Challengers Bangalore

177/3

16.2

Royal Challengers Bengaluru win by 7 wickets

RR 8.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!