mahakumb

दिन में बिकवाली के बाद आखिरी घंटों में आई रिकवरी, सेंसेक्स-निफ्टी की हुई सपाट क्लोजिंग

Edited By jyoti choudhary,Updated: 12 Feb, 2025 03:33 PM

bse fell by more than 800 points nifty also fell by 234 points

सेंसेक्स आज यानी 12 फरवरी को दिन के निचले स्तर 75,388 से 952 अंक संभल गया। कारोबार के अंत में सेंसेक्स में मामूली गिरावट रही, यह 122 अंक की गिरावट के साथ 76,171 के स्तर पर और निफ्टी 26 अंक टूटकर 23,045 पर बंद हुआ।

मुंबईः सेंसेक्स आज यानी 12 फरवरी को दिन के निचले स्तर 75,388 से 952 अंक संभल गया। कारोबार के अंत में सेंसेक्स में मामूली गिरावट रही, यह 122 अंक की गिरावट के साथ 76,171 के स्तर पर और निफ्टी 26 अंक टूटकर 23,045 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में तेजी और 12 में गिरावट रही। वहीं, निफ्टी के 50 शेयरों में से 32 में तेजी और 18 में गिरावट रही। 

इससे पहले सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 75,484 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी में भी 234 अंक की गिरावट थी, ये 22,837 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

 

एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार

  • एशियाई बाजार में कोरिया के कोस्पी में 0.19% की तेजी है। हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग में 1.49% की तेजी और चीन के शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स में 0.0068% की गिरावट है।
  • 11 फरवरी को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 4,486.41 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 4,001.89 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
  • 11 फरवरी को अमेरिका का डाओ जोंस 0.28% की तेजी के साथ 44,593 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 0.034% चढ़कर 6,068 पर बंद हुआ। नैस्डैक 0.36% गिरा।

कल गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार

इससे पहले कल यानी 11 फरवरी को सेंसेक्स 1018 अंक (1.31%) की गिरावट के साथ 76,293 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 309 अंक (1.32%) की गिरावट रही, ये 23,071 के स्तर पर बंद हुआ था। बाजार लगातार 5वें कारोबारी दिन गिरकर बंद हुआ था।

निफ्टी रियल्टी सबसे ज्यादा 3% टूटा था। मीडिया इंडेक्स भी 2.85% गिरकर बंद हुआ था। वहीं ऑटो, एफएमसीजी, फार्मा और सरकारी बैंकों के इंडेक्स में करीब 2% की गिरावट थी। मेटल और आईटी इंडेक्स करीब 1.50% नीचे बंद हुए थे।


 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!