Edited By jyoti choudhary,Updated: 27 Jan, 2025 10:45 AM

शेयर बाजार में आज यानी 27 जनवरी को भारी गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 75,375 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 260 अंक की गिरावट है, ये 22,831 पर कारोबार कर रहा है।
मुंबईः शेयर बाजार में आज यानी 27 जनवरी को भारी गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 75,375 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 260 अंक की गिरावट है, ये 22,831 पर कारोबार कर रहा है।
शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में गिरावट और 5 में बढ़त देखने को मिल रही है। IT, एनर्जी और ऑटो शेयर्स में ज्यादा गिरावट देखने को मिल रही है।
एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार
- एशियाई बाजार में जापान के निक्केई में 0.33% की गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं चीन का शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स 0.30% की तेजी है। कोरिया का कोस्पी आज बंद है।
- NSE के डेटा के अनुसार, 24 जनवरी को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 2,758 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 2,402 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
- 24 जनवरी को अमेरिका का डाओ जोंस 0.32% की गिरावट के साथ 44,424 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 0.29% गिरकर 6,101 पर बंद हुआ। नैस्डैक इंडेक्स में 0.50% की गिरावट रही।
शुक्रवार को बाजार में रही थी गिरावट
इससे पहले 24 जनवरी को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 329 अंक की गिरावट के साथ 76,190 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 113 अंक की गिरावट रही, ये 23,092 के स्तर पर बंद हुआ था।