Stock Market: कमजोर ओपनिंग के बाद बाजार में रिकवरी, सेंसेक्स 700 अंक उछला

Edited By jyoti choudhary,Updated: 04 Oct, 2024 12:24 PM

bse gained more than 700 points nifty also gained 170 points

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी 4 अक्टूबर को सेंसेक्स 722 अंक की तेजी के साथ 83,219 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 182 अंक की तेजी है, ये 25,432 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में तेजी और 5 में...

बिजनेस डेस्कः हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी 4 अक्टूबर को सेंसेक्स 722 अंक की तेजी के साथ 83,219 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 182 अंक की तेजी है, ये 25,432 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में तेजी और 5 में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 35 में तेजी और 15 में गिरावट है। मीडिया और रियल्टी सेक्टर को छोड़कर सभी तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।

विदेशी निवेशकों ने ₹15,243.27 करोड़ के शेयर बेचे

  • एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 0.47% की तेजी है। वहीं हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग इंडेक्स में 2.26% और कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 0.60% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।
  • 3 अक्टूबर को अमेरिका का डाओ जोंस 0.44% गिरकर 42,011 पर और नैस्डैक 0.037% गिरकर 17,918 पर बंद हुआ। S&P 500 भी 0.17% गिरकर 5,699 पर बंद हुआ।
  • NSE के डेटा के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 3 अक्टूबर को ₹15,243.27 करोड़ के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने ₹12,913.96 करोड़ के शेयर खरीदे।

कल बाजार में साल की चौथी बड़ी गिरावट देखने को मिली थी

इससे पहले कल यानी 3 अक्टूबर को शेयर बाजार में साल की चौथी बड़ी गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 1,769 अंक (2.10%) की गिरावट के साथ 82,497 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 546 अंक (2.12%) की गिरावट रही, ये 25,250 के स्तर पर बंद हुआ था।

ऑटो,एनर्जी, फाइनेंस और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा गिरावट थी। BPCL, श्रीराम फाइनेंस और L&T के शेयर्स में 4% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली थी। ये निफ्टी के टॉप लूजर रहे। वहीं JSW स्टील का शेयर 1.33% की तेजी के साथ निफ्टी टॉप गेनर था।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!