Closing Bell: सेंसेक्स 255 अंक की तेजी के साथ 85,169 पर, निफ्टी 26,000 के पार

Edited By jyoti choudhary,Updated: 25 Sep, 2024 03:34 PM

bse gains 255 points to close at 85 169 nifty crosses 26 000

शेयर बाजार आज यानि 25 सितंबर को हरे निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स 255 अंक की तेजी के साथ 85,169 के स्तर पर जबकि निफ्टी में 63 अंक का उछाल दर्ज किया गया, ये 26,004 के स्तर पर बंद हुआ।

मुंबईः शेयर बाजार आज यानि 25 सितंबर को हरे निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स 255 अंक की तेजी के साथ 85,169 के स्तर पर जबकि निफ्टी में 63 अंक का उछाल दर्ज किया गया, ये 26,004 के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों में आज तेजी

  • ज्यादातर एशियाई बाजार में आज तेजी है। चीन के शंघाई कंपोजिट इंडेक्स में 1.65% की तेजी और कोरिया के कोस्पी में 0.089% की गिरावट है। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 1.82% चढ़ा हुआ है।
  • 24 सितंबर को अमेरिकी बाजार का डाओ जोंस 0.20% बढ़कर 42,208 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक 0.56% चढ़कर 18,074 और S&P 500 0.25% चढ़कर 5,732 पर बंद हुआ।
  • NSE के डेटा के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 24 सितंबर को 2,784.14 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 3,868.31 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।

कल बाजार ने बनाया था ऑल टाइम हाई

इससे पहले कल यानी 24 सितंबर को शेयर बाजार ने लगातार चौथे कारोबारी दिन ऑल टाइम हाई बनाया था। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 85,163 और निफ्टी ने 26,011 का स्तर छुआ। हालांकि इसके बाद मार्केट नीचे आया और सेंसेक्स 14 अंक की गिरावट के साथ 84,914 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में सिर्फ 1 अंक की तेजी रही, ये 25,940 के स्तर पर बंद हुआ।
 

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!