Stock Markets Today: बाजार में तेजी, सेंसेक्स 600 से ज्यादा अंक चढ़ा, निफ्टी 25,200 के आसपास

Edited By jyoti choudhary,Updated: 09 Oct, 2024 10:56 AM

market booming bse rose more than 600 points

आरबीआई गवर्नर शक्तिकान्‍त दास (RBI Governor Shaktikanta Das) ने बैठक के नतीजे घोषित करते हुए बताया कि इस बार भी ब्‍याज दरों में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है यानी रेपो रेट 6.50% पर बरकरार रहेगा। आरबीआई की घोषणा के बाद बाजार में तेजी देखने को...

मुंबईः आरबीआई गवर्नर शक्तिकान्‍त दास (RBI Governor Shaktikanta Das) ने बैठक के नतीजे घोषित करते हुए बताया कि इस बार भी ब्‍याज दरों में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है यानी रेपो रेट 6.50% पर बरकरार रहेगा। आरबीआई की घोषणा के बाद बाजार में तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स आज यानी 9 अक्टूबर को 619 अंक की तेजी के साथ 82,254 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 201 अंक की बढ़त है, ये 25,214 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

घरेलू निवेशकों ने ₹7,000.68 करोड़ के शेयर खरीदे

एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 0.62% की तेजी है। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 3.01% और चीन का शंघाई कम्पोजिट 6.58% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
8 अक्टूबर को अमेरिका का डाओ जोंस 0.30% चढ़कर 42,080 पर और नैस्डैक 1.45% चढ़कर 18,182 पर बंद हुआ। S&P 500 भी 0.97% बढ़कर 5,751 पर बंद हुआ।
NSE के डेटा के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 8 अक्टूबर को ₹5,729.60 करोड़ के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने ₹7,000.68 करोड़ के शेयर खरीदे।

कल बाजार में रही थी तेजी

इससे पहले कल यानी 8 अक्टूबर को सेंसेक्स 584 अंक की तेजी के साथ 81,634 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 217 अंक की तेजी रही, ये 25,013 के स्तर पर बंद हुआ था।

वहीं, BSE स्मॉल कैप 1,322 अंक चढ़कर 55,439 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 में तेजी और 11 में गिरावट थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 36 में तेजी और 14 में गिरावट थी। मीडिया सेक्टर में सबसे ज्यादा 3.11% की तेजी थी।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!