mahakumb

सेंसेक्स में 500 अंक से ज्यादा की तेजी, निफ्टी भी 150 अंक चढ़ा

Edited By jyoti choudhary,Updated: 13 Feb, 2025 10:54 AM

bse gains more than 500 points nifty also rises by 150 points

सेंसेक्स आज यानी 13 फरवरी को 500 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 76,670 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 150 अंक की तेजी है, ये 23,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

मुंबईः सेंसेक्स आज यानी 13 फरवरी को 500 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 76,670 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 150 अंक की तेजी है, ये 23,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 में तेजी और 6 में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 44 में तेजी और 6 में गिरावट है। NSE सेक्टोरल इंडेक्स के फार्मा सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.77% की तेजी है।

एशियाई बाजार में मिलाजुला कारोबार

  • एशियाई बाजार में कोरिया के कोस्पी में 0.89% की तेजी है। हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग में 1.56% की तेजी और चीन के शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स में0.12% की गिरावट है।
  • 12 फरवरी को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 4,969.30 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 5,929.24 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
  • 12 फरवरी को अमेरिका का डाओ जोंस 0.50% की गिरावट के साथ 44,368 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 0.27% गिरकर 6,051 पर बंद हुआ। नैस्डैक 0.031% चढ़ा।

कल गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार

इससे पहले कल यानी 12 फरवरी को सेंसेक्स दिन के निचले स्तर 75,388 से 783 अंक संभला था। यह 122 अंक की गिरावट के साथ 76,171 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी निचले स्तर 22,798 से 247 अंक की रिकवरी देखने को मिली थी, ये 26 अंक की गिरावट के साथ 23,045 स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 में तेजी और 14 में गिरावट थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 28 में तेजी और 22 में गिरावट थी। NSE सेक्टोरल इंडेक्स के रियल्टी सेक्टर में सबसे ज्यादा 2.74% की गिरावट थी।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!