Breaking




सेंसेक्स 700 अंक ऊपर 78,650 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी 200 अंक चढ़ा

Edited By jyoti choudhary,Updated: 25 Mar, 2025 10:23 AM

bse is trading 700 points up at 78 650 nifty rose 200 points

मंगलवार (25 मार्च) को लगातार 7वें दिन शेयर बाजार में तेजी जारी है। सेंसेक्स 700 चढ़कर 78,650 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 200 अंक की तेजी है, ये 23,850 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

मुंबईः मंगलवार (25 मार्च) को लगातार 7वें दिन शेयर बाजार में तेजी जारी है। सेंसेक्स 700 चढ़कर 78,650 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 200 अंक की तेजी है, ये 23,850 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 में तेजी है। अल्ट्राटेक, HCL टेक और इंफोसिस 2.5% ऊपर कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी के 50 शेयरों में से 30 में गिरावट है। निफ्टी के IT, ऑटो और प्राइवेट बैंक के शेयर में तेजी है। सबसे ज्यादा तेजी IT में करीब 2% की है।

ग्लोबल मार्केट तेजी

  • एशियाई बाजारों में जापान के निक्केई में 0.73% की तेजी जबकि, हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग इंडेक्स में 2.04% और चीन के शंघाई कम्पोजिट में 0.15% की गिरावट है।
  • 24 मार्च को अमेरिका का डाओ जोंस 1.42% चढ़कर 42,583 पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट में 2.27% और S&P 500 इंडेक्‍स में 1.76% की तेजी रही।
  • 24 मार्च को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 3,055.76 करोड़ रुपए और घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 98.54 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।

कल शेयर बाजार में 1078 अंक की तेजी थी

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार (24 मार्च) को शेयर बाजार में तेजी रही। सेंसेक्स 1078 अंक (1.40%) चढ़कर 77,984 पर बंद हुआ। निफ्टी में 307 अंक (1.32%) की तेजी रही, ये 23,658 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 में तेजी रही।
 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Delhi Capitals

Kolkata Knight Riders

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!