Breaking




सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा उछलकर 79,581 पर पहुंचा, निफ्टी भी 24,000 के पार

Edited By jyoti choudhary,Updated: 21 Apr, 2025 12:39 PM

bse jumped more than 1000 points to reach 79 581 nifty also crossed

शेयर बाजार में आज (21 अप्रैल) तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 1023 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 79,581 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 325 अंक की तेजी है, ये 24,177 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

बिजनेस डेस्कः शेयर बाजार में आज (21 अप्रैल) तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 1023 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 79,581 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 325 अंक की तेजी है, ये 24,177 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।  

वहीं बैंक निफ्टी नए रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया है। बैंक निफ्टी ने पहली बार 55,000 को पार किया। बैंक निफ्टी में करीब 900 अंकों की तेजी है। आज IT और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा बढ़त है। वहीं FMCG और ऑटो शेयर्स दबाव में कारोबार कर रहे हैं।

एशियाई बाजर में मिलाजुला कारोबार

  • आज (18 अप्रैल) एशियाई बाजारों में जापान के निक्केई में 429 अंक (1.24%) की गिरावट है। कोरिया के कोस्पी 2,484 के स्तर पर फ्लैट कारोबार कर रहा है।
  • चीन का शंघाई कंपोजिट में 0.30% की तेजी है, ये 3,286 पर कारोबार कर रहा है। वहीं हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स में आज कारोबार नहीं हो रहा है।
  • 17 अप्रैल को अमेरिका का डाउ जोन्स 527 अंक (1.33%) और नैस्डेक कंपोजिट 20 अंक (0.13%) गिरकर बंद हुए। जबकि S&P 500 इंडेक्स 7 अंक (0.13%) की मामूली तेजी के साथ बंद हुआ।

बाजार में तेजी की तीन प्रमुख वजहें......
अस्थायी टैरिफ राहत से उम्मीदें:

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा घोषित 90 दिनों की अस्थायी टैरिफ छूट से भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) की बातचीत को गति मिलने की संभावना है।

भारत को मिला प्रतिस्पर्धात्मक लाभ:

अमेरिका ने यह टैरिफ राहत केवल भारत को दी है, जबकि चीन को इससे बाहर रखा गया है। इससे अल्पकालिक रूप में भारतीय निर्यातकों को वैश्विक बाजार में प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त मिल सकती है।

विदेशी निवेशकों की भारी खरीदारी:

विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने 17 अप्रैल को भारतीय शेयर बाजार में ₹4,667.94 करोड़ की खरीदारी की। इस हफ्ते अब तक FIIs ने कुल ₹14,670.14 करोड़ के शेयर खरीदे हैं। इसके मुकाबले घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने ₹2,006.15 करोड़ के शेयर 17 अप्रैल को बेचे और इस हफ्ते कुल ₹6,470.52 करोड़ की बिकवाली की है।

17 अप्रैल को बाजार की कैसी थी चाल

शेयर बाजार में गुरुवार, 17 अप्रैल को गिरावट के बाद बड़ी तेजी रही थी। सेंसेक्स 1509 अंक (1.96%) चढ़कर 78,553 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 414 अंक (1.77%) की तेजी रही, ये 23,852 के स्तर पर बंद हुआ था।
 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!