सेंसेक्स 85,966 और निफ्टी ने 26,271 का ऑलटाइम हाई बनाया

Edited By jyoti choudhary,Updated: 27 Sep, 2024 10:20 AM

bse made an all time high of 85 966 and nifty 26 271

शेयर बाजार ने आज यानी 27 सितंबर को लगातार 8वें दिन ऑल टाइम हाई बनाया। सेंसेक्स ने 85,966 और निफ्टी ने 26,271 का स्तर छुआ। अभी सेंसेक्स 80 अंक की तेजी के साथ 85,910 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 40 अंक की बढ़त है, ये 26,250 के स्तर पर...

मुंबईः शेयर बाजार ने आज यानी 27 सितंबर को लगातार 8वें दिन ऑल टाइम हाई बनाया। सेंसेक्स ने 85,966 और निफ्टी ने 26,271 का स्तर छुआ। अभी सेंसेक्स 80 अंक की तेजी के साथ 85,910 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 40 अंक की बढ़त है, ये 26,250 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में तेजी और 9 में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 34 में तेजी और 16 में गिरावट है। NSE के सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो IT सेक्टर के शेयर्स में सबसे ज्यादा तेजी है।

एशियाई बाजारों में भी आज तेजी

  • एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 0.10% और हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग इंडेक्स में 2.56% की तेजी है। चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स में 1.03% की बढ़त है।
  • 26 सितंबर को अमेरिका का डाओ जोंस 0.62% चढ़कर 42,175 पर बंद हुआ। नैस्डैक 0.60% बढ़कर 18,190 पर बंद हुआ। S&P 500 भी 0.40% चढ़ा।
  • NSE के डेटा के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 26 सितंबर को 629.96 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने भी 2,405.12 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।

कल भी बाजार ने बनाया था ऑल टाइम हाई

इससे पहले कल यानी 26 सितंबर को शेयर बाजार ने लगातार 7वें दिन ऑल टाइम हाई बनाया था। सेंसेक्स ने 85,930 और निफ्टी ने 26,250 का स्तर छुआ था। दिनभर के कारोबार के बाद सेंसेक्स 666 अंक (0.78%) की तेजी के साथ 85,836 के स्तर पर बंद हुआ था।

निफ्टी में भी 211 अंक (0.81%) की तेजी रही, ये 26,216 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 में तेजी और 4 में गिरावट थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 41 में तेजी और 9 में गिरावट थी।


 

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!