Breaking




सेंसेक्स 1300 अंक चढ़कर 75,150 के पार पहुंचा, निफ्टी में 421 अंकों की तेजी

Edited By jyoti choudhary,Updated: 11 Apr, 2025 10:14 AM

bse rose 1300 points to cross 75 150 nifty rose 421 points

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप (Donald Trump) के चुनिंदा देशों पर 90 दिन तक ‘टैरिफ पॉज’ से पॉजिटिव संकेत लेते हुए भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार (11 अप्रैल) को जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) आज यानी...

बिजनेस डेस्कः अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप (Donald Trump) के चुनिंदा देशों पर 90 दिन तक ‘टैरिफ पॉज’ से पॉजिटिव संकेत लेते हुए भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार (11 अप्रैल) को जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) आज यानी शुक्रवार को लगभग 1306.24 (1.77%) की तेजी के साथ 75,153 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 421 अंकों से ज्यादा की तेजी है, ये 22,820 के स्तर पर है। फार्मा और मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी है।

अमेरिकी बाजार में 4% से ज्यादा की गिरावट

  • अमेरिका का डाउ जोन्स इंडेक्स 1,015 अंक (2.50%), नैस्डेक कंपोजिट 738 अंक (4.31%) और S&P 500 इंडेक्स 189 अंक (3.46%) गिरावट के साथ बंद हुए।
  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 4.22% (1,460 अंक) गिरकर 33,148 पर है। कोरिया के कोस्पी में 1.15% (28 अंक) की गिरावट है, ये 2,416 पर कारोबार कर रहा है।
  • चीन का शंघाई कंपोजिट में 0.14% की गिरावट है, ये 3,219 पर कारोबार कर रहा है। हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग इंडेक्स में 0.34% की गिरावट है।
  • 9 अप्रैल को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 4,358.02 करोड़ के शेयर बेचे। जबकि भारतीय यानी घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 2,976.66 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।

बुधवार को गिरकर बंद हुआ था शेयर बाजार

9 अप्रैल को सेंसेक्स 380 अंक गिरकर 73,847 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 137 अंक की गिरावट रही, ये 22,399 के स्तर पर बंद हुआ।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!